Australia Batting Collapse: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टी20आई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने आई कंगारू टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 108 रन पर ऑलआउट हो गई।

मेजबानों की ओर से सैम हार्पर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए तो जेक फ्रेजर-मैकगर्क के बल्ले से 11 गेंदों पर 22 रन निकले। इन दो के अलावा अन्य कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

इंग्लिश गेंदबाजों ने बरपाया कहर

वूलूंगब्बा में स्थित ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टी20आई मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कप्तान हैरी ब्रूक का यह निर्णयक टीम के लिए काफी फायदेमंद रहा। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 11 के स्कोर पर लगा, जब कप्तान मिचेल मार्श (11) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए जैक फ्रेजर-मैकगर्क और हार्पर ने 23 गेंदों पर 44 रन की अहम साझेदारी की, लेकिन हार्पर का विकेट गिरते ही, पूरी कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

निखिल चौधरी (19), टिम डेविड (6) जोएल डेविस (3), मिचेल ओवेन (17) भी अपना कमाल नहीं दिखा सके और इस तरह कंगारू की पूरी पलटन 16.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें- जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, T20 में नंबर-11 पर बल्लेबाजी करते हुए खेली रिकॉर्ड 40 रन की पारी

जेमी ओवरटन ने खोला पंजा

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को 108 रन पर समेटने में इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवरटन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपनी रफ्तार से 4 ओवर में 12 रन देकर 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। ओवरटन ने जैक फ्रेजर-मैकगर्क, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस को आउट करके पंजा खोला।

वहीं, लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन ने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो सैम करन को एक विकेट हाथ लगा, और इस तरह इंग्लिश गेंदबाजों ने कंगारुओं की पूरी बैटिंग लाइनअप 108 रन पर समेट दी।

ये भी पढ़ें- आकाश दीप ने रिवील किया इंडिया का बॉलिंग प्लान! लंच के बाद अपनाई यह रणनीति