Mohammed Siraj: भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर तंज कसा है। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है, जबकि गुरनूर बरार को पदार्पण का चांस टीम मैनेजमेंट दिया है।
इसके बाद अश्विन ने टीम इंडिया पर कटाक्ष करते हुए मजाक उड़ाया। इससे पहले वाले मैच में भी सिराज को बाहर बैठने पर अश्विन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने कप्तान शुभमन और हेड कोच गौतम गंभीर के निर्णय पर सवाल उठाए थे।
अश्विन ने शेयर किया पोस्ट
शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार भी मोहम्मद सिराज का नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखने पर अश्विन ने एक्स पर दो पोस्ट शेयर किए। अश्विन ने पहले पोस्ट में लिखा,
"आज आकाश दीप को खेलना मुमकिन नहीं था, लेकिन सिराज साफ तौर पर अपना बॉलिंग मोजो खो चुके हैं। उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए समय पर वापस आने की कोशिश करेंगे।" भारत को अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं।
सिराज हमें 1-2 ब्रेकथ्रू दिलाएंगे- अश्विन
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने अपने दूसरे पोस्ट में टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा कि टेस्ट में 60 से 80 ओवर बैटिंग करना आसान होता है, और हमें उम्मीद है कि सिराज हमें एक या दो ब्रेकथ्रू दिलाएंगे। अश्विन ने अपनी पोस्ट पर लिखा,
"यह 60-80 ओवर का समय आमतौर पर बैटिंग के लिए सबसे आसान होता है और मुझे उम्मीद है कि सिराज तेजी से दौड़ेंगे और एक-दो ब्रेकथ्रू लेंगे।" अश्विन ने यह बात यकीनन टीम प्रबंधन के लिए कही, क्योंकि सिराज इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- इंग्लिश गेंदबाजों ने उड़ाई ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां, CSK गेंदबाज ने झटके 5 विकेट
कैफ ने भी उठाए सवाल
अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले मोहम्मद कैफ ने भी टीम मैनजमेंट पर सवाल उठाए हैं। मोहम्मद कैफ ने कहा,
"विश्वास करना मुश्किल है कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है। बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सिराज को पहले नामों में शामिल किया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा और कहा कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं।"
ये भी पढ़ें- आज 5:45 बजे होगा मुंबई इंडियंस के कप्तान का ऐलान! रोहित-सूर्या के बीच कांटे की टक्कर