Prasidh Krishna: भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कम से कम तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे और 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हो सकते हैं।
प्रसिद्ध को गुवाहाटी में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और इसके बाद वह न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल पाए।
उन्होंने वेस्ट इंडीज की पारी के 31वें ओवर में मैदान छोड़ने से पहले गुवाहाटी वनडे में सिर्फ पांच ओवर डाले थे। उन्होंने मैच में एक विकेट लिया और सीरीज में खेले गए दो ODI में उनके नाम तीन विकेट हैं।
रणजी ट्रॉफी का मैच खेलना मुश्किल
कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 30 वर्षींय प्रसिद्ध कृष्णा को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ओपनिंग मैच के लिए कर्नाटक ने स्क्वाड में शामिल किया था। 11 अक्टूबर से यह मैच कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच विजयवाड़ा में खेला जाना है।
A hard-fought fifer in a high-quality contest! ✋ The moment Prasidh Krishna secured his well-deserved 5️⃣-wicket haul! Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB #RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | @prasidh43 https://t.co/9tYzlBAk18
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 26, 2026
प्रसिद्ध अपने होमटाउन बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पहुंच गए हैं। उम्मीद है कि वह लगभग तीन हफ्तों में पूरी तरह फिट हो जाएंगे और चार हफ्तों में पूरी इंटेंसिटी से बॉलिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इसकी वजह से वह रणजी ट्रॉफी का पहला मैच मिस कर सकते हैं।
आखिरी दो वनडे नहीं खेलेंगे गेंदबाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट अपने तेज गेंदबाजों को काफी सावधानी से इस्तेमाल कर रही है और इसी को मद्देनजर रखते हुए टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को, जिसमें खासकर तेज गेंदबाज हैं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे नहीं खेलने की उम्मीद है।
In the air... and in comes a diving Naman Dhir ✈️ Prasidh Krishna with the opening breakthrough ☝️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @prasidh43 https://t.co/QrcMAljwHE
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
वहीं, प्रसिद्ध का समय रहते पूरी तरह से फिट होना मुश्किल है और अगर वह तब तक बॉलिंग में वापसी भी कर लेते हैं तो इसकी कोई आश्वासन नहीं है कि वह सीरीज के शुरुआती मैचों में उपलब्ध होंगे।
शुभमन गिल ने जताई चिंता
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सरजमीं पर खेला जाना है और इसके लिए टीम इंडिया से अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रिपोर्टर्स से कहा,
"मैं कहूंगा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, आप जानते हैं, चोटों और दूसरे मैचों के शेड्यूलिंग के साथ। यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि हम वह बॉलिंग लाइनअप नहीं खिला पाए जो हम खिलाना चाहते थे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि एक्सपेरिमेंट करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। हम जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं, उम्मीद है कि अगली सीरीज से हमें सभी उपलब्ध खिलाड़ी मिल जाएंगे। हम वर्ल्ड कप में जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहेंगे, हम उसी कॉम्बिनेशन के साथ खेलना शुरू करना चाहते हैं।”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20 में यह खिलाड़ी बनेगा गंभीर की पहली पसंद!