UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच TNP News की ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट में जनता के चुनावी मिजाज को लेकर एक अनुमान सामने आया है। इसके मुताबिक, यूपी में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) और सामाजिक परिवर्तन मोर्चा भी वोट प्रतिशत के मामले में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं।
TNP News की ओर से जारी इस सर्वे के मुताबिक, NDA को 200-210 सीट मिल सकते हैं, जबकि INDIA गठबंधन को 185-195 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दोनों गठबंधनों के बीच सीट का अंतर बेहद कम नजर आ रहा है। ऐसे में 2027 के चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।
BSP को 5 से 9 सीट मिलने का अनुमान
सर्वे में बहुजन समाज पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी अनुमान पेश किया गया है। इसके मुताबिक, मायावती की पार्टी BSP को 5 से 9 सीट मिल सकती है। बता दें कि पिछले कुछ चुनावों में बसपा के प्रदर्शन को देखते हुए 2027 में पार्टी की रणनीति और जनाधार पर सभी की नजरें रहेंगी।
वहीं, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को 1 से 3 सीट मिलने की बात की गई है। हालांकि, चुनाव में अभी समय बाकी है और राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के साथ ये आंकड़े भी बदल सकते हैं।
TNP News की ग्राउंड रिपोर्ट में किसे कितने वोट?
TNP News की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक, यूपी चुनाव 2027 में संभावित वोट प्रतिशत इस प्रकार है।
NDA: 200-210 सीट
INDIA गठबंधन: 185-195 सीट
बहुजन समाज पार्टी (BSP): 5- 9 सीट
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा: 1- 3 सीट
क्या 2027 में बदल सकता है यूपी का सियासी समीकरण?
TNP News की इस ग्राउंड रिपोर्ट में NDA और INDIA गठबंधन के बीच बेहद करीबी मुकाबले का अनुमान सामने आया है। वहीं, BSP के लिए भी वोट प्रतिशत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी दिखाई गई है।
हालांकि, ये आंकड़े चुनाव से पहले जनता के मिजाज को लेकर पेश किया गया अनुमान हैं, इन्हें अंतिम चुनावी नतीजा या प्रमाणित सर्वे नहीं माना जाना चाहिए। 2027 तक प्रदेश में राजनीतिक गठबंधन, उम्मीदवारों का चयन, स्थानीय मुद्दे और चुनावी प्रचार जैसे कई कारक वोटरों के रुख को प्रभावित कर सकते हैं।
फिलहाल इस ग्राउंड रिपोर्ट ने यूपी की सियासत में एक नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है कि क्या 2027 में NDA अपनी बढ़त बनाए रखेगा या INDIA गठबंधन उसे कड़ी चुनौती देगा।
और पढ़ें: 'दलितों को मूर्ख कहने पर माफी मांगें अखिलेश...', आकाश आनंद ने सपा को दी वोट से जवाब देने की चेतावनी