सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। मामला अमेरिका के बेवर्ली हिल्स का है, जहां एक फूड इंफ्लुएंसर ने दावा किया कि रेस्टोरेंट में सिर्फ केक काटने और उसे सर्व करने के लिए करीब 10,600 रुपये (110 डॉलर) का शुल्क देना पड़ा। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या बाहर से लाए गए केक को काटने के लिए इतनी बड़ी रकम वसूलना जायज है?
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की सभा में तेजस्वी यादव को न्योता, नीतीश सेतु के उद्घाटन पर साझा करेंगे मंच?
आखिर क्या है पूरा मामला?
लॉस एंजिल्स में रहने वाली एक फूड इंफ्लुएंसर ने लक्जरी होटल एल'एर्मिटेज बेवर्ली हिल्स के रूफटॉप रेस्टोरेंट पोज़ा में डिनर किया था। इस दौरान वह किसी खास मौके का जश्न मनाने के लिए बाहर से केक लेकर पहुंची थीं।
इंफ्लुएंसर ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से केक काटकर वहां मौजूद लोगों को सर्व करने का अनुरोध किया। लेकिन जब बिल सामने आया, तो उसमें केक काटने और सर्व करने के लिए 110 डॉलर यानी करीब 10,600 रुपये का शुल्क शामिल था। बिल देखकर इंफ्लुएंसर हैरान रह गईं और उन्होंने इस पूरे अनुभव का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
![]()
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक्स पर @WallStreetApes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि बेवर्ली हिल्स के एक होटल रेस्टोरेंट में केक काटने के लिए 110 डॉलर वसूले गए।
वीडियो में इंफ्लुएंसर बिल दिखाते हुए इस शुल्क पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने अमेरिका के महंगे रेस्टोरेंट्स में खाने और सर्विस के बढ़ते खर्च को लेकर भी चर्चा शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: रिसर्च करने वालों को OpenAI का तोहफा, 1 साल तक मुफ्त मिलेगा ChatGPT Plus, जानें कब से होगा अप्लाई
यूजर्स ने बताया हद से ज्यादा शुल्क
वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रेस्टोरेंट की आलोचना की। कुछ लोगों का कहना था कि केक काटने के लिए इतनी बड़ी रकम वसूलना बिल्कुल अनुचित है। यूजर्स ने लिखा कि महंगे रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज देना समझ में आता है, लेकिन सिर्फ केक काटने के लिए 110 डॉलर लेना काफी ज्यादा है।
वहीं, कुछ यूजर्स ने रेस्टोरेंट का बचाव भी किया। उनका कहना था कि लग्जरी रेस्टोरेंट में बाहर से खाना लाने पर अलग शुल्क लिया जाता है। केक काटने के अलावा प्लेट, कांटे, सर्विंग और कर्मचारियों की मेहनत का खर्च भी इसमें शामिल हो सकता है।
लग्जरी रेस्टोरेंट की फीस पर छिड़ी बहस
इस घटना ने सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों के मुताबिक, ग्राहक को किसी भी अतिरिक्त शुल्क की जानकारी पहले दी जानी चाहिए, जबकि दूसरे पक्ष का मानना है कि लग्जरी रेस्टोरेंट की नीतियों और सेवाओं के लिए भुगतान करना ग्राहकों की जिम्मेदारी है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है और लोग केक काटने के लिए इतनी बड़ी रकम वसूलने के मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आतंक का पर्याय नसीम उर्फ रिजवान बुलंदशहर में एनकाउंटर में ढेर, 25 से ज्यादा मामलों में था आरोपी