Vaibhav Sooryavanshi: मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठकर मैच देखना पड़ सकता है, क्योंकि वैभव से पहले गंभीर एंड कंपनी संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दे सकती है, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 2 अर्धशतकीयय पारियां खेली थीं।
वैभव को करना होगा इंतजार
15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी को एशियाई खेल पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना का मौका मिला था, लेकिन यह खिलाड़ी 9 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। उन्होंने अपनी छोटी पारी में 2 गगनचुंबी छक्के लगाए थे लेकिन पाकिस्तान के पार्ट टाइम स्पिनर सईम अयूब की गेंद पर वह आउट हो गए।
Morne Morkel said, “We all know the talent of Vaibhav Sooryavanshi. If he’s not getting that game time, he’s still on a bus, in the dugout, in the hotel with guys who have a lot of experience. The more time he spends in this environment with the quality players, the more time he trains at this standard, will only be great for his cricket”.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 6, 2026
इससे पहले सेमीफाइनल में भी वैभव को चांस मिला था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में वह केवल 38 रन ही बना सके थे। इस प्रदर्शन के चलते वैभव को टीम इंडिया में स्थायी जगह बनाने के लिए कुछ समय का और इंतजार करना पड़ सकता है।
आकाश चोपड़ा ने भी किया था बाहर
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और फेमस कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने अपनी इस वीडियो में भारत की संभावित प्लेइंग-11 बताई थी लेकिन इसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम दूर-दूर तक नहीं था, जो थोड़ा हैरतअंगेज फैसला था।
How many of these boxes do you think Vaibhav Sooryavanshi will tick in his career? 🤔 https://t.co/8WxSLuNRhd
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 6, 2026
हालांकि, आकाश ने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया था। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वैभव को फिलहाल संजू सैमसन से पहले प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
2026 में संजू बना रहे हैं रन
वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करने का मुख्य कारण संजू सैमसन का शानदार फॉर्म है और वह काफी समय से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2026 में खेले 20 मैचों में 28.15 की औसत और 174.83 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 535 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
आपको बता दें कि, इनमें से तीन अर्धशतक संजू ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे अहम मुकाबलों में लगाए थे, जिसकी बदौलत भारतीय टीम खिताब उठाने में कामयाब रही थी। वहीं, दो हाफ सेंचुरी अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में आई थीं।
ये भी पढ़ें- ‘अपना खून-अपना समय…’ हरमनप्रीत कौन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, भावुक पोस्ट में बयां किए सालों के दर्द