World Championship of Legends: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ शर्तों के साथ अपनी टीम को संयुक्तत राज्य अमीरात में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में खेलने पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) दे दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, पीबीसी ने डब्ल्यूसीएल मैनेजमेंट से कुछ आश्वासन मांगे थे, जिसमें यह भी शामिल था कि अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। यानी अगर इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम शामिल होती है तो पाकिस्तान की टीम अपने हाथ वापिस खींच सकती है। 

WCL ने नहीं मानी मांग

हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा रखी गई बचकानी मांग को फिलहाल वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के मैनेजमेंट ने नहीं मानी है। जबकि पाकिस्तान ने कुछ शर्तों के बाद ही अपनी टीम पाकिस्तान चैंपियन को भेजने का फैसला किया था।

पीसीबी ने पिछले साल के टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मैदान पर न उतरने के लिए भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी की मांग की थी।

डब्ल्यूसीएल मैनेजमेंट इन शर्तों पर सहमत नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि टूर्नामेंट मैनेजमेंट ने पीसीबी द्वारा रखी गई कमर्शियल शर्तों को तो मान लिया, लेकिन लिखित माफी और खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने से जुड़ी मांगों को खारिज कर दिया।

भारत ने नहीं खेला था मैच

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के पिछले संस्करण में इंडिया चैंपियन टीम ने पाकिस्तान चैंपियन के खिलाफ अपना तय सेमीफाइनल मैच नहीं खेला था। इसकी वजह से पाकिस्तान चैंपियन को सीधे फाइनल खेलने का मौका मिला।

इंडिया चैंपियन ने यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया था और यही वजह था कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरे थे। अब पाकिस्तान इसी को मुद्दा बनाकर इंडिया चैंपियन टीम से माफी की मांग कर रहा है, लेकिन ऐसा होना ना मुमकिन है।

2 बार लिया था नाम वापस

सेमीफाइनल मैच से पहले इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन के साथ ग्रुप स्टेज में भी मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बाद यह मैच रद्द कर दिया गया और फिर सेमीफाइनल में भी इंडिया चैंपियन अपने स्टैंड पर कायम रहा।

उस समय टीम में शामिल युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, यूसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा जैसे पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों इंडिया चैंपियन टीम में शामिल थे और इन्होंने ही पाकिस्तान चैंपियन के खिलाफ मैच नहीं खेला था। हालांकि, देखना होगा कि इस बार दोनों टीमों के बीच मैच होता है या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- अभिषेक-संजू सैमसन ओपनिंग, पांचवें पर तिलक वर्मा, आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग-11 ने उड़ाए सबके होश