भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 244 रन की शर्मनाक हार मिली। कार्यवाहक कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बैटिंग का न्योता दिया, लेकिन यह फैसला भारतीय टीम पर ही भारी पड़ा गया।

दरअसल, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज विल यंग की 108 गेंदों में 125 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 333 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की पारी सिर्फ 89 रन पर सिमट गई। कीवी तेज गेंदबाजों के सामने भारतीयय बल्लेबाज सिर्फ 26.4 ओवर तक क्रीज पर संघर्ष कर सके।

शीर्ष चार ने बनाए 5 रन

भारत की 244 रन की शर्मनाक हार का सबसे बड़ा कारण भारत के चार बड़े नाम रहे। पारी की पहली गेंद पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद विराट कोहली ने 4 गेंदों तक क्रीज पर संघर्ष किया, लेकिन उनका भी खाता नहीं खुल पाया।

इंडिया ने पहले ओवर में रोहित-विराट के बड़े विकेट गंवा दिए थे, और चौथे नंबर पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी मैट हेनरी की पहली गेंद पर ही शून्य पर आउट हुए।

हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित, विराट और श्रेयस को आउट करके बैटिंग लाइन अप की कमर तोड़ दी थी। वहीं, शीर्ष चार में शामिल ऋतुराज गायकवाड़ ने 13 गेंदों में 5 रन बनाए, जो शीर्ष चार में रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे।

मैट हेनरी ने तोड़ी कमर

टीम इंडिया को 89 रन पर ऑलआउट करने में कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी का अहम योगदान रहा। हेनरी ने इस मैच में 9.4 ओवर डाले, जिसमें उन्होने सिर्फ 27 रन देकर 6 बड़े विकेट हासिल कि।

हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार को अपना शिकार बनाया। हेनरी को उनकी इस शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हेनरी के अलावा मैथ्यू फिशर ने 7 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके तो एक विकेट काइल जैमीसन के खाते में गया। न्यूजीलैंड की इस तेज गेंदबाजी लाइनअप ने भारतीय बल्लेबाजों की पूरी कमर तोड़ दी है।

विल यंग ने ठोका शतक

इससे पहले न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज विल यंग ने बनाए। उन्होंने 108 बॉल में 125 रन की शानदार सेंचुरी बनाई, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के मारे थे।

वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट (58) हाफ सेंचुरी ठोकी तो फिन एलन ने 30 गेंदों पर 41 रन का योगदान दिया। इसके चलते कीवी टीम 333 रन के पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड की मौजूदा वनडे सीरीज में यह पहली जीत है।

ये भी पढ़ें- मैट हेनरी के एक ओवर ने उड़ाई टीम इंडिया की नींद! रोहित, विराट और अय्यर बिना खाता खोले लौटे ड्रेसिंग रूम