Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा, आर्थिक कठिनाइयों और चरमपंथी समूहों के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता जताई है। मालूम हो कि शेख हसीना दिसंबर तक अपने देश लौट सकती है।

उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या पिछले दो वर्षों की घटनाओं ने उन उम्मीदों को पूरा किया है, जिनके कारण युवा पीढ़ी 2024 के विद्रोह में शामिल हुई थी। इसी बीच पूर्व पीएम ने देश की जनता से खास अपील की है। आईए जानते है किया है इसके मायने।

बांग्लादेश जाने से पहले शेख हसीना के बयान से बढ़ी हलचल

IANS के साथ एक ऑडियो इंटरव्यू के दौरान उन्होंने  युवा पीढ़ी के सामने कई सवाल रखे। उन्होंने पूछा कि क्या इस आंदोलन से वे बदलाव आए हैं जिनकी वे उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, "नई पीढ़ी हमारा भविष्य है। मैं इन युवाओं से कुछ आसान सवाल पूछना चाहती हूँ कि क्या आप ऐसा ही बांग्लादेश चाहते थे? जब आप सड़कों पर उतरे थे, तो क्या आपने ऐसे ही भविष्य की कल्पना की थी?

क्या आज आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं? क्या आपकी माँएँ और बहनें सुरक्षित हैं? क्या आपको नौकरियाँ और अवसर मिल रहे हैं? क्या आप बिना किसी डर के सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना कर सकते हैं?

पिछले दो सालों में हमारे देश का जो हाल हुआ है, उसे देखिए। हिंसा, आर्थिक तंगी, चरमपंथी समूहों का बढ़ता प्रभाव और आम लोगों की तकलीफों को देखिए। क्या सच में यही वह बदलाव है जिसका आपसे वादा किया गया था?"

अगर आसान भाषा में समझे तो पूर्व पीएम ने तारिक रहमान सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए है। इसके अलावा सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट होने जा रहा है?

मोहम्मद यूनुस पर Sheikh Hasina का जोरदार तंज

पूर्व पीएम ने आगे कहा, "याद कीजिए कि क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव में खुद मुहम्मद यूनुस ने क्या कहा था। उन्होंने इस आंदोलन को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया बताया था और इसके पीछे के लोगों के बारे में बात की थी।

मेरी नज़र में, उनके ये शब्द इस बात पर सवाल खड़े करते हैं कि यह आंदोलन कैसे विकसित हुआ और अंततः इससे किसे फायदा हुआ। मैं उन छात्रों को दोष नहीं देती जिन्हें भावनात्मक रूप से गुमराह किया गया था।"

क्या बांग्लादेश में होगा सत्ता परिवर्तन?

बता दें कि बांग्लादेश में लगातार हिंसा हो रही है। कई जगहों पर बम धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। इसके अलावा बसों में आगजनी की जा रही है। जबरदस्त जान माल का नुकसान हो रहा है। वहीं अगले महीने यानि दिसंबर में शेख हसीना अपने देश यानि बांग्लादेश लौट सकती है। इससे पहले वह लगातार बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में तारिक रहमान की मुश्किलें बढ़ सकती है।

यह भी पढ़े - Brent Crude Oil: बड़ी खबर! कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?