बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस नई मेट्रो लाइन से शहर के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलने और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होने की उम्मीद है। पिंक लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु के कई इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम करने और लोगों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
PM मोदी ने बेंगलुरु में किया नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन
इस परियोजना पर करीब 3,470 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके तहत पहले चरण में 7.5 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रैक और छह स्टेशन शामिल हैं। इसके शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो का परिचालन नेटवर्क बढ़कर 103.6 किलोमीटर हो जाएगा और यह दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनेगा। यात्रियों के लिए नियमित सेवाएं 14 नवंबर से शुरू होगी। इस मौक पर प्रधानमंत्री के साथ कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। इस दौरान PM और कर्नाटक CM ने मिलकर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को औपचारिक रूप से शुरू किया।
सड़क यातायात का दबाव कम कर लोगों के सफर आसान बनाएगा Metro
इस कार्यक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार बेंगलुरु के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचा को बढ़ाने, मेट्रो कनेक्टिविटी को मजबूत करने और एक ज्यादा कुशल, टिकाऊ और कम्यूटर-फ्रेंडली शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क वाले बेंगलुरू के लिए यह एक नया पिंक पथ।
ये भी पढ़ें-राज ठाकरे ने छठ पूजा गाना बजाने का किया विरोध, BJP पर आरोप लगा, बोले- मराठी लोगों को सतर्क रहना चाहिए!