Indian Players Retirement: भारतीय टीम के स्टार सीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच तीन साल पहले ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेला था, लेकिन इसके बाद उन्हें सफेद जर्सी में दोबारा पहने का मौका नहीं मिला।
हालांकि, वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार एक्टिव थे और बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें टेस्ट में मौका नहीं दे रहे थे। शमी के अलावा ही भारत के दो ऐसे तेज गेंदबाज भी हैं, जो आने वाले वक्त में टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं, क्योंकि इनको भी काफी वक्त से चयन समिति ने मौका नहीं दिया है।
भुवनेश्वर कुमार ले सकते हैं संन्यास
मोहम्मद शमी के बाद भुवनेश्वर कुमार भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं। भुवनेश्वर हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20आई मैच की सीरीज में खेलते नजर आए थे, लेकिन उन्होंने इस दौरान सिर्फ 1 विकेट लिया था और इकॉनमी रेट 11 से ऊपर का था।
वहीं, इस स्विंग गेंदबाज ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 24-27 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और इसके बाद से उन्हें इस प्रारूप में मौका नहीं मिला है। इसके चलते भुवी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं और अपना फोकस पूरी तरह से व्हाइट बॉल क्रिकेट में डाल सकते हैं।
उमेश यादव भी कर सकते हैं घोषणा
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव इस समय रणजी ट्रॉफी 2026-27 में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन उनकी वापसी काफी मुश्किल है। उमेश ने टीम इंडिया में दोबारा खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है, लेकिन चयनकर्ता अब उनकी तरफ नहीं देख रहे हैं और ऐसे में 39 वर्षींय तेज गेंदबाज रणजी ट्रॉफी 2026-27 के बाद अपने इंटरनेशनल करियर पर पूर्ण विराम लगा सकता है।
उमेश ने भारत के लिए 57 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 30.95 की औसत से 170 विकेट चटकाए हैं। इस तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट 7-11 जून 2023 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
अगरकर ने कहा था अनफिट!
मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में खेला था। इसके बाद उन्हें दोबारा इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।
View this post on Instagram
जब अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर की कुर्सी पर काबिज थे, उस समय अगरकर वह अकसर शमी के अनफिट होने की बात कहा करते थे, लेकिन शमी मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके उनको करारा जवाब देते थे। अब देखना होगा कि शमी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास के बाद शमी को वनडे और टी20आई में वापसी करने का मौका मिलता है या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, उससे जुड़ी यादों से नहीं', मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा