IND vs New Zealand Live Streaming: इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला इस समय वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इससे पहले बारिश के कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया है।
दूसरे वनडे में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है तो कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी सेम प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने का निर्णय लिया है। इस मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए TNP News के साथ।
IND vs New Zealand अपडेट
डेरिल-सेंटनर क्रीज पर मौजूद
29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन हो गया है। इस दौरान मिचेल 78 गेंदों पर 36 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर 23 बॉल में 17 रन बना चुके हैं।
न्यूजीलैंड के गिरे 5 विकेट
न्यूजीलैंड ने 53 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए हैं। टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को गुरनूर बरार ने अपना शिकार बनाया।
मिचेल-लैथम ने संभाला मोर्चा
डेरिल मिचेल और लैथम की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 25 रन की साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर की समाप्ति पर 48-3 रन है।
12 ओवर तक अपडेट
न्यूजीलैंड ने 12 ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम लैथम क्रीज पर हैं।
इंडिया प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।