खेल
26 साल के भारतीय खिलाड़ी को इंग्लैंड से आया बुलावा, इस टीम के खिलाफ करेंगे करियर की शुरुआत!
भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी महिपाल लोमरोर इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलते नजर आएंगे। छह मैचों के लिए उन्हें सरे ने साइन किया है। यह पहला मौका होगा, जब महिपाल काउंटी में खेलते दिखेंगे।
Mahipal Lomror: भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी महिपाल लोमरोर अब इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लोहा मनवाते नजर आएंगे। इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप में सरे ने उनको अंतिम छह मैचों के लिए अपने स्क्वाड में शामिल किया है। यह बदलाव इसलिए किया गया है, क्योंकि अंतिम 6 मैचों में विल जैक्स और डैन लॉरेंस नहीं होंगे, जिसके बाद भारतीय ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को सरे ने साइन किया है। बता दें कि, महिपाल राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही बाएं हाथ से वह गेंदबाजी भी करते हैं। यही वजह है कि सरे ने उनको विल जैक्स और डैन लॉरेंस की गैर-मौजूदगी में साइन किया है।
सरे से जुड़कर मैं खुश हूं- महिपाल लोमरोर
राजस्थान के प्रथम श्रेणी खिलाड़ी महिपाल लोमरोर ने काउंटी क्रिकेट में सरे टीम से जुड़ने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह सीजन के बाकी हिस्से के लिए सरे से जुड़कर काफी खुश हैं। काउंटी चैंपियनशिप में खेलना उनके नए माहौल में खुद को नई चुनौती देना और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का शानदार मौका है।
वहीं, सरे पुरुष टीम के क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा कि विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय, फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्हें खुशी है कि महिपाल लोमरोर उनके उपलब्ध खिलाड़ियों की टीम से जुड़ रहे हैं। नॉर्टिघमशर के खिलाफ मैच से पहले वहह ड्रेसिंग रूम में उनका स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। बता दें कि, सरे अभी डिवीडन वन तालिका में सातवें स्थान पर है। अभी तक उनको सिर्फ एक जीत मिली है तो दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान के लिए बनाए थे सबसे ज्यादा रन
बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज महिपाल लोमरोर पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। उन्होंने 48.66 की दमदार औसत से रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। बता दें कि, लॉरेंस पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे तो विल जैक्स टखने की चोट से उभर रहे हैं। यही वजह है कि सरे ने महिपाल को मौका दिया है, जो कि उनके लिए बल्लेबाजी और पार्ट टाइम गेंदबाजी भी कर सके। बता दें कि, सरे के लिए भारतीय ऑलराउंडर दीपक चाहर भी खेलते हैं।
महिपाल के प्रथम श्रेणी आंकड़े
महिपाल लोमरोर ने साल 2016 में सौराष्ट्र के खिलाफ राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक राजस्थान के लिए 63 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसकी 100 पारियों में उन्होंने 42.62 की औसत से 3836 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। महिपाल ने बल्ले के अलावा गेंद से भी जलवा बिखेरा है। उन्होंने 79 पारियों में 62 विकेट झटके हैं, जिसमें एक फाइव विकेट हॉल भी है।
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल के कैच ने शुरू किया नया विवाद, पूर्व खिलाड़ी ने उठाए अंपायरिंग पर सवाल
Written By Aman
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।