Ishan Kishan: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच इस समय लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन ने हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी को चौंका दिया था।
यहां तक की बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर ईशान ने यह कैच पकड़ा तो पकड़ा कैसे, क्योंकि एक समय गेंद ईशान से काफी दूर जा रही थी और वह भी हार मान चुके थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए हाथ आगे किए, तो वह उनके हाथों में आकर चिपक गई।
ईशान का शानदार कैच
ईशान किशन ने यह शानदार कैच पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर पकड़ा था। वेस्टइंडीज के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू फोर्ड ने कुलदीप यादव की गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की थी। लेकिन किशन डीप मिडविकेट पर अपनी बाईं ओर दौड़कर शानदार कैच पकड़ा।
Reflexes and awareness 👌 Reaction 👉 😮 😅 What a grab by Ishan Kishan! Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ishankishan51 https://t.co/PaAI9sUD1p
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
ऐसा लग रहा था जैसे वह फ्लडलाइट्स की चमक में सफेद गेंद ढूंढ रहे हों, लेकिन फिर स्लाइड करते हुए गेंद को पीछे से पकड़ लिया। उसकी पीठ लगभग वहीं थी जहां से गेंद आई थी। इस कैच ने न सिर्फ कुलदीप यादव को हैरान कर दिया, बल्कि कुछ समय तक ईशान किशन को भी यकीन नहीं था कि आखिर ये हुआ तो हुआ कैसे।
मैच में पकड़े दो कैच
ईशान किशन आमतौर पर एक स्पेशलिस्ट विकेटकीपर हैं, लेकिन इस मैच में उनको क्षेत्ररक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। मैच में ईशान ने कुल दो कैच पकड़े थे, जिसमें मैथ्यू फोर्ड का एक अद्भुत कैच भी शामिल था।
Crazy catch by Ishan Kishan. https://t.co/vfpZrNdoIz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 6, 2026
इसके अलावा ईशान ने मैच का दूसरा कैच अकील हुसैन का पकड़ा था। यह कैच उन्होंने पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर डीप मिडविकेट पर आसान कैच पकड़ा।
171 पर सिमटी वेस्टइंडीज की पारी
भारत के खिलाफ पहले मैच में वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 19.1 ओवर में सिर्फ 171 रन पर सिमट गई। एक समय कैरिबियिन टीम 200 के पार पहुंचती नजर आ रही थी लेकिन खराब शॉट्स चयन के चलते बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे और अंत में पूरी टीम 171 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए तो शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रन की आतिशी पारी खेली।
Innings Break! Naman Dhir leads the charge with a 3️⃣-fer on debut 👏 Over to our batters to chase down 1️⃣7️⃣2️⃣ 🎯 Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/JWc2tffPGP
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
वहीं, तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अकील हुसैन का था, जिन्होंने 15 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 172 रन का लक्ष्य मिला है।
ये भी पढ़ें- 4 साल का वनवास होगा खत्म! न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने जा रहे भुवनेश्वर कुमार