Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों के लिए हो सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 और 2026 में भुवनेश्वर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और अपनी टीम को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भुवी आईपीएल 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे बल्लेबाज थे, लेकिन काफी लंबे समय तक उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ था। यही वजह है कि चयन समिति उनको दोबारा वापसी का एक और मौका दे सकती है।

भुवी की होगी टीम इंडिया में वापसी!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज (6 अक्टूबर) टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें भुवनेश्वर कुमार को भी शामिल किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो चयन समिति भुवी के नाम पर चर्चा कर रही है और उनके हालिया प्रदर्शन को मद्देनजर रखते हुए उनको आगामी टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है। बता दें कि, एक समय भुवी भारत के लिए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है।

2022 में खेला था आखिरी मैच

दाएं हाथ के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। यह सीरीज भुवी के लिए काफी साधारण रही थी और यही वजह रही कि चयनकर्ताओं ने उनको टीम इंडिया ड्रॉप कर दिया था।

हालांकि, इसके बाद भुवी ने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चयन समिति ने उनको दोबारा मौका नहीं दिया था लेकिन आईपीएल में पिछले दो संस्करण और घरेलू टी20 प्रतियोगिताओं और यूपी टी20 लीग में काफी विकेट चटकाई थीं और यही वजह रही कि चयन समिति ने उनको दोबारा वापसी के लिए बुलाया है।

शानदार रहा है भुवी का करियर

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 23.10 की औसत से 90 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान भुवी काफी किफायती गेंदबाज रहे हैं। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.96 का है।

वहीं, भुवी टी20 इंटरनेशनल में 2 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं तो तीन बार उन्होंने फॉर विकेट हॉल लिया है। वहीं, ओवरऑल टी20 में भुवी ने 332 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 363 बल्लेबाजों का शिकार किया है। भुवी ने इस दौरान 5 बार फाइव विकेट हॉल और 6 बार फॉर विकेट हॉल लिए हैं। भुवी का बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 रन देकर 5 विकेट रहा है।

ये भी पढ़ें- वनडे के बाद अब T20 में नमन धीर का जलवा! अर्शदीप ने थमाई स्पेशल कैप