Ind vs NZ Live Streaming: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाना है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली और अब उनका लक्ष्य दूसरे मैच को जीतने पर होगा। पहले मैच में विराट कोहली ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
ऐसे में रोहित भी दूसरे मैच में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। जबकि फैंस भी रो-को (रोहित-कोहली) को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां देख पाएंगे और फ्री में यह मैच कहां टेलीकास्ट होगा।
मोबाइल-लेपटॉप पर इस जगह देखें लाइव
अगर आप विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपने मोबाइल पर बैटिंग करते देखना चाहते हैं तो इसके लिए सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा। सोनी लिव ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा, क्योंकि फ्री में आपको सिर्फ कुछ ही मिनट देखने को मिलेगा और इसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी। वहीं, लैपटॉप पर देखने के लिए सोनी लिव वेबसाइट पर जाना होगा, लेकिन इसके लिए भी सब्सक्रिप्शन चाहिए।
टीवी पर यहां होगा लाइव टेलीकास्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच का मजा आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर भी उठा सकते हैं। टीवी पर यह मैच आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे और यहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश भाषा के अलावा अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी मैच देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा तो इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे शुभमन गिल और मिचेल सेंटनर टॉस के लिए आएंगे।
फ्री में कहां देख पाएंगे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच का आनंद आप फ्री में भी उठा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपके यहां पर डीडी फ्री डिश होना अनिवार्य है। इसके डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का प्रसारण फ्री में किया जाएगा। केवल यही मैच मैच फ्री में टेलीकास्ट होगा, जबकि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबला देखने के लिए आपको शुल्क देना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- लाइव मैच में सांसें थाम देने वाला हादसा! स्ट्रेचर पर मैदान से सीधे अस्पताल ले जाया गया स्टार ओपनर