Quickest team 100 in List A cricket: एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मैच में इंडिया ए ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इतिहास रच दिया है।

इससे पहले यूएई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249/8 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने यह इतिहास रचा। इंडिया ए ने इस मुकाबले में 11 साल पूरा न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

इंडिया ए ने रचा इतिहास

इंडिया ए ने लिस्ट ए में सबसे तेज 100 रन बनाने वाले टीम बन गई है। इंडिया ए ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करने आई, लेकिन अभिषेक 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गई।

हालांकि, अभिषेक के आउट होने का ज्यादा असर इंडिया ए पर नहीं पड़ा, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी लगातार यूएई के गेंदबाजों की कुटाई करते रहे, और देखते ही देखते भारत का स्कोर सिर्फ पांच ओवर में 100 पर पहुंचा दिया।

न्यूजीलैंड का टूटा रिकॉर्ड

इंडिया ए से पहले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2015 में सिर्फ 6.3 ओवर में 100 का आंकड़ा छू लिया था। क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में ब्लैककैप्स को जीत के लिए 50 ओवर में 118 रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ 8.2 ओवर में इस टारगेट का हासिल कर लिया। पूर्व ओपनर मार्टिन गप्टिल ने मुकाबले में 30 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए तो टॉम लैथम के बल्ले से 20 गेंदों पर नाबाद 17 रन निकले।

नंबर तीन पर भारत की टीम

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए के बीच 21 जून 2026, दांबुला में एक सुपरहिट मुकाबला खेला गया, जिसमें इंडिया ए ने सिर्फ 6.3 ओवर में 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया था।

इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी खेले थे और सिर्फ 29 गेंदों पर धुआंधार 94 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत इंडिया ए 50 ओवर में 377/9 रन बनाने में कामयाब हुआ और मैच 66 रन से जीत लिया।

6.4 ओवर में 100 रन पूरे

आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम की तूफानी पारी आज भी कोई भूल नहीं पाया है। 20 फरवरी 2015 को वेलिंगटन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले में कीवियों ने मात्र 6.4 ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया और 124 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में मैक्कुलम ने 25 गेंदों पर 77 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- ICC ने शुभमन गिल को दिया बड़ा झटका, खास मांग को मानने से किया इनकार!