Prasidh Krishna: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है, लेकिन इससे पहले ही स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर बाहर हो गया। हालांकि, गेंदबाज को 1 और 2 नवंबर को CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में अभ्यास मैच प्रक्रिया से गुजरना है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनका वनडे सीरीज में उपलब्ध होना मुश्किल है।

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल

पांच मैच की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलों में इजाफा हुआ है। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा इस वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

वहीं, उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में चुना गया है। इससे पहले आकिब को सिर्फ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में चुना गया था। लेकिन अब पूरी सीरीज के दौरान टीम इंडिया के खेमे का हिस्सा रहेंगे।

दूसरे वनडे में हुए थे चोटिल

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेली थी। इसका दूसरा मैच 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में खेला गया था। इस मैच में कृष्णा के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर था। प्रसिद्ध उनके ठीक होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है, इसलिए यह भारतीय तेज गेंदबाज आने वाली सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [वीसी], केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें- IPL 2027: धोनी की CSK से कटेगा 3 खिलाड़ियों का पत्ता! नई टीम तलाशेंगे ये स्टार्स