Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस अपने स्क्वाड से तीन खिलाड़ियों को बाहर निकाल सकती है। ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है और इससे एक माह पहले यानी 15 नवंबर तक सभी फ्रैंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इस बार एमआई जिस रिलीज लिस्ट को तैयार करेगी, उनमें इन तीन खिलाड़ियों का नाम पक्का हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये तीन खिलाड़ी।
महिपाल लोमरोर हो सकते हैं रिलीज
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी मैच से पहले राजस्थान के ऑलराउंडर महिला लोमरोर को क्विंटन डी कॉक के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना था, लेकिन इस बल्लेबाज को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब क्विंटन पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और ऐसे में एमआई खेमा लोमरोर को बाहर करके डी कॉक के साथ जाने का फैसला कर सकती है।
रुचित अहीर भी होंगे बाहर!
सौराष्ट्र के बल्लेबाज रुचित अहीर को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना था लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी मिनी नीलामी से पहले एमआई मैनेजमेंट रुचित को बाहर कर सकते हैं और उनके स्थान पर बावा की वापसी हो सकती है।
केशव महाराज भी जाएंगे बाहर!
मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में मिचेल सेंटनर के चोटिल होने के बाद साउथ अफ्रीका के लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज को 75 लाख रुपये की कीमत में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया था। लेकिन केशव पूरे सीजन सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आए थे।
ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 की छोटी नीलामी से पहले रिलीज लिस्ट में केशव का नाम भी हो सकता है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट केशव की बजाय मिचेल सेंटनर के साथ जाने का फैसला करेगी और इसका मुख्य कारण सेंटनर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी है।
ये भी पढ़ें- IPL 2027: धोनी की CSK से कटेगा 3 खिलाड़ियों का पत्ता! नई टीम तलाशेंगे ये स्टार्स