Team India Practice: भारतीय टीम मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच के लिए तैयार है। 2-0 की बढ़त लेने के बाद, टीम की नजरें इस पांच मैचों की सीरीज को अपने नाम करने पर हैं।
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को नेट्स में अपनी स्किल्स को बेहतर करते देखा गया। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीसरे T20I से पहले गेंदबाजी में कड़ी मेहनत की।
कुलदीप ने नेट्स में की बल्लेबाजी
तीसरे टी20आई की तैयारियों के दौरान, बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को भी भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया।
Getting into the groove in Wellington 💙 #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/pBJHVSyvR5
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत की है। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए पहले मैच में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
https://t.co/IMPXW2Bk4r
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
ईशान किशन तीसरे मैच से बाहर
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे टी20आई से भी बाहर हो गए। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ईशान किशन के बाहर होने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी।
https://t.co/he8Wq74PMc
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
हालांकि, वह टीम के साथ ट्रेवल कर रहे हैं और नेट्स में हल्की बैटिंग प्रैक्टिस भी जारी रखी है। लेकिन मैच से उनको फिलहाल दूर रखा गया है।
https://t.co/UiRcwc8Gji
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
उनकी जगह झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को स्क्वाड में शामिल किया गया है लेकिन तीसरे टी20 में कुशाग्र जहां बेंच पर नजर आएंगे तो वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान पक्का करेंगे।
ये भी पढ़ें- शुभमन-रोहित ओपनिंग, रूट-होप मिडिल ऑर्डर, पूर्व दिग्गज ने चुनी ODI की बेस्ट प्लेइंग 11