Pujara Best ODI XI: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बेस्ट वनडे वर्ल्ड इलेवन का चयन किया है, जिसमें 6 खिलाड़ी भारत से हैं तो 2 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के शामिल किए हैं। पुजारा ने अपनी टीम के शीर्ष तीन में शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को रखा है, जिनका बल्ला इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहा था।

हालांकि हैतरअंगेज बात ये है कि चेतेश्वर पुजारा ने अपनी सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में श्रेयस अय्यर को स्थान नहीं दिया है, लेकिन उनकी जगह उन्होंने इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज को चुना है। चलिए आपको बताते हैं पुजारा की बेस्ट वनडे वर्ल्ड इलेवन टीम कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

टॉप 3 में भारतीय बल्लेबाज

ESPN क्रिकइन्फो यूट्यूब चैनल पर चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। पुजारा की टीम के टॉप 3 में भारत के ही टॉप 3 वनडे बल्लेबाज। इसमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं।

गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगभग 112 की औसत से 895 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित और कोहली भी इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका औसत क्रमशः 50.33 और 69 है।

श्रेयस अय्यर को किया इग्नोर

चेतेश्वर पुजारा ने चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर को इग्नोर कर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को चुना है। इस साल रूट वनडे में 85 की औसत से 680 रन बनाकर दूसरे नंबर पर है। छठे नंबर पर एक और भारतीय, केएल राहुल को जगह मिली है, जिनका इस साल 10 वनडे मैचों में लगभग 81 का औसत रहा है।

पुजारा ने अपनी टॉप 7 खिलाड़ियों की सूची पूरी करने के लिए वेस्टइंडीज के शाई होप और दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को चुना है। होप का इस साल 10 वनडे मैचों में शानदार 68.14 का औसत रहा है, जबकि जानसेन दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक बेहतरीन संतुलन देते हैं।

2 भारतीय गेंदबाजों को मौका

चेतेश्वर पुजारा ने अपनी 'वनडे वर्ल्ड इलेवन' के अंतिम चार खिलाड़ियों में दो भारतीय गेंदबाजों को शामिल किया है। पुजारा ने अपनी टीम के चार गेंदबाजों में दो भारतीयों, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को चुना है। यह तब है जब कुलदीप ने इस साल भारत के 10 वनडे मैचों में से केवल आधे (5 मैच) खेले हैं, और बुमराह ने केवल 2 मैच खेले हैं।

इसके बावजूद, इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के वनडे दबदबे में अहम भूमिका निभाई है। इसमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को उपविजेता बनाने में उनकी मदद भी शामिल है। 

हेनरी-सील्स भी शामिल

पुजारा ने अपनी 11 खिलाड़ियों की टीम में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के सीम गेंदबाजों, मैट हेनरी और जेडन सील्स को भी शामिल किया है। हालांकि हेनरी ने इस साल कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन नई गेंद से गेंदबाजी के लिए वह न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में भारत में हुई वनडे सीरीज के दौरान, सपाट पिचों पर जेडन सील्स ने तीन मैचों में चार विकेट लेकर सबको प्रभावित किया।

चेतेश्वर पुजारा की मौजूदा वनडे वर्ल्ड XI:

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जो रूट, शाई होप, केएल राहुल, मार्को जानसेन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी, जेडन सील्स।

ये भी पढ़ें- खराब अंपायरिंग पर भड़के देवदत्त पडिक्कल! अंपायर को किया इशारा, 199 रन पर दिया था आउट