Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और शायद यही कारण था कि अगरकर ने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर अधिक जोर नहीं दिया।

इसी साल इंग्लैंड में खेली गई तीन वनडे मैच की सीरीज के दूसरे मैच के बाद अफवाहें उड़ने लगी थीं कि लॉर्ड्स (आखिरी वनडे) का मुकाबला रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी हो सकता है और इसी मैच में रोहित शर्मा ने 138 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। अब इसपर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अगरकर को पछतावा हो रहा होगा- पूर्व क्रिकेटर

भारत के लिए 19 टेस्ट और 24 वनडे मैच खेल चुके पूर्व सलामी बल्लेबाज सदगोपन रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

"खबर है कि अजीत अगरकर इस बात पर अड़े थे कि रोहित अगले साल वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होने चाहिए, इसीलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया है। और रोहित लगातार साबित कर रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। यह साफ है कि उनकी फिटनेस सबसे अच्छी है, यह देखते हुए कि उन्होंने 50 ओवर तक फील्डिंग की और फिर सेंचुरी बनाने के लिए काफी देर तक बैटिंग की। अगरकर को अब टीम में रोहित की जगह पर अपने स्टैंड पर पछतावा होगा।"

रोहित-विराट के बीच बना पैर्टन

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में विराट कोहली ने रन चेज के दौरान नाबाद 139 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। इसपर पूर्व ओपनर ने कहा, 

"रोहित और विराट के बीच अब यह एक पैटर्न बन गया है, जहां अगर कोई सेंचुरी बनाता है, तो दूसरा भी वैसा ही करता है। दोनों के बीच एक हेल्दी कॉम्पिटिशन है, और दोनों घायल शेरों की तरह बैटिंग कर रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि रोहित ने इतनी सपाट पिच पर ऐसे अटैक के खिलाफ सेंचुरी बनाई। यह साफ है कि वह जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं।"

पिछली 3 पारियों में दूसरा शतक

टीम से हटाने की खबरों के बाद रोहित शर्मा पिछली तीन वनडे पारियों में दो शतक ठोक चुके हैं। लॉर्ड्स में जहां उन्होंने 138 रन की शानदार पारी खेली थी तो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 32 रन बनाए थे। रोहित इस पारी में भी अच्छी लय में थे लेकिन अल्जारी जोसेफ ने उनकी पारी पर पूर्ण विराम लगा दिया।

इसके बाद गुवाहाटी वनडे में रोहित ने 101 रन बनाए। बता दें कि, रोहित के भविष्य का निर्णय इसी सीरीज को देखकर लिया जाना था और दूसरे मैच में वह शतक ठोक चुके हैं। ऐसे में चयन समिति और टीम मैनेजमेंट भी उनके प्रदर्शन से खुश है।

ये भी पढ़ें- ‘विश्व कप खेलना सम्मान की बात…’ ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, फिर शुभमन गिल का आया रिएक्शन