Virat Kohli-Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलते नजर आए, लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों का बल्ला खामोश रहा।

इस सीरीज में विराट कोहली भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन उनका आंकड़ा भी 100 के पार नहीं जा सका तो रोहित शर्मा भी पिच पर संघर्ष करते नजर आए।

अब इन दोनों दिग्गजों के समर्थन में भारतीय टीम की पूर्व कप्तान उतर आई हैं। उन्होंने आलोचनों को खूब खरी-खोटी सुनाई और कहा कि इन दोनों को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

रोहित-विराट को भी बुरा लगता है- पूर्व कप्तान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने पुरुष क्रिकेट टीम के दोनों दिग्गजों को सपोर्ट करते हुए कहा,

"दोनों ने इतना क्रिकेट खेला है कि मुझे नहीं लगता कि किसी को उन पर और उनके परफॉर्मेंस पर कमेंट करने की जरूरत है। अगर हमें बुरा लगता है कि हर मैच में उनके बल्ले से लगातार रन नहीं आए, तो उन्हें इससे 3x, 4x ज्यादा बुरा लग रहा होगा, क्योंकि आज वे जहां तक ​​पहुंचे हैं, उसके लिए उन्होंने साफ तौर पर कड़ी ट्रेनिंग की है। मुझे फिर से लगता है कि वे दोनों भारत के हीरे हैं।" 

उन्हें किसी को साबित करने की जरूरत नहीं- अंजुम

पूर्व महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा ने कहा कि अब रोहित-विराट को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अंजुम ने कहा,

"तो उनके लिए, हर आउटिंग मायने रखती है। हमारे लिए, फैंस के तौर पर उन्हें सफल होते देखना, हर आउटिंग मायने रखती है। इसलिए मुझे यकीन है कि जब वे वापस जाकर और ट्रेनिंग करेंगे और वर्कआउट करेंगे, तो आप जानते हैं, कोई बस उम्मीद कर सकता है और, आप जानते हैं, उस दिन का इंतजार कर सकता है जब वे दोनों वापस आएंगे, और उनके हिसाब से, उनका जो भी बेस्ट परफॉर्मेंस होगा, वे उसे दे पाएंगे। क्योंकि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।’’

न्यूजीलैंड में रहा था बल्ला खामोश

रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में खामोश रहा था। रोहित ने पूरी सीरीज में भारत के लिए चार पारियां खेली थीं, जिसमें उन्होंने 7.50 की मामूली औसत से सिर्फ 30 रन बनाए थे। इस सीरीज की दो पारियों में रोहित खाता तक नहीं खोल पाए थे।

वहीं, विराट कोहली ने 4 इनिंग्स में 21.50 की एवरेज और 124.63 के स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी शामिल रही। कोहली इस सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो ओवलऑल में वह तीसरे नंबर पर रहे।

ये भी पढ़ें- कंगारुओं पर भारी पड़े अंग्रेज, होबार्ट वनडे में 97 रनों से जीत, सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम