Gurnoor Brar:शनिवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट लेने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने कहा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में मिलने वाले अतिरिक्त बाउंस और गति ने उन्हें अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करने में मदद की।
बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने डीएलएस नियम के तहत 4 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में बरार ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम को सीरीज में एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करने में मदद मिली। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कई बातें बताई हैं।
मुझे बॉलिंग करने में मजा आया- बरार
भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया, क्योंकि यहां की परिस्थितियों में भारत की मुकाबले सपाट पिचों की तुलना में अधिक उछाल और गति मिलती है। बरार ने कहा,
Four wickets, a match-winning spell, and a well-deserved POTM 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/jVFaKU6V2W
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
"मुझे सच में बहुत मजा आया। न्यूजीलैंड में गेंदबाजी करते समय, यहां मिलने वाले उछाल और गति ने मेरी काफी मदद की, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में आनंद आया।" इस मैच में गुरनूर की गेंदों को खेलना न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था और इसके पीछे की वजह उनकी लंबा कद और रफ्तार को माना जा रहा है।
भारत में पिचे सपाट होती हैं- गुरनूर
अपनी गेंदबाजी की रणनीति के बारे में बताते हुए, बरार ने कहा कि उन्होंने 'हार्ड लेंथ' बॉलिंग पर पर ध्यान केंद्रित किया और परिस्थितियों के अनुसार अपनी योजनाओं में बदलाव किया। बरार बोले,
Career-best figures for Gurnoor Brar 👏 Rate his performance today 👇 Scorecard ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/7JmCFaKSDK
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
"जाहिर है, भारत में पिचें काफी सपाट होती हैं, इसलिए हमें वहां 'हार्ड लेंथ' पर गेंदबाजी करनी पड़ती है। लेकिन यहां, अतिरिक्त उछाल मिलता है। इसलिए, मैं बस अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी कर रहा था, और यह कारगर रहा।"
आपको आक्रामक होने की जरूरत- गुरनूर बरार
इस तेज गेंदबाज ने लगभग 140-142 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करते समय आक्रामक रवैया अपनाने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों को आक्रामक रुख अपनाते हुए अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा,
"अगर आप एक तेज गेंदबाज हैं और औसतन 140 या 142 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं, तो आपको आक्रामक होना ही होगा। लेकिन आपको अपनी सीमाओं की भी जानकारी होनी चाहिए। मैं बस इसका आनंद लेता हूं और लगातार गेंदबाजी करता रहता हूं।"
ये भी पढ़ें- वेलिंगटन में भारत ने फहराया तिरंगा, DLS नियम के तहत 4 रन की रोमांचक जीत, तेज गेंदबाजों का रहा दबदबा