India Oil Refining Strength: 'इंडिया नैरेटिव' के एक लेख के अनुसार, जहाँ अमेरिका और यूरोप अपनी तेल रिफाइनिंग क्षमता को कम कर रहे हैं, वहीं भारत एक वैश्विक रिफाइनिंग हब के रूप में विस्तार कर रहा है। इससे भारत को एक बड़ा कच्चा तेल आयातक देश होने के बावजूद, पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यातक के रूप में एक रणनीतिक लाभ मिलता है।

अप्रैल 2026 तक भारत की स्थापित रिफाइनिंग क्षमता 267.1 मिलियन टन प्रति वर्ष (लगभग 5.3-5.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन) थी, जो इसे अमेरिका (18.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन), चीन और रूस के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर रखती है।

सरकारी लक्ष्यों के अनुसार, 2030 तक इसे लगभग 300 मिलियन टन तक पहुँचाने का इरादा है, जबकि लंबी अवधि में 400 मिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है। मालूम हो कि भारत अभी भी कई देशों के तेल सप्लाई करता है।

कच्चे तेल का आयात, रिफाइंड उत्पादों का निर्यात

भारत की तेल अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, लेकिन अपनी विशाल रिफाइनिंग क्षमता के दम पर उसका मूल्यवर्धन कर तैयार पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी करता है।

इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिलती है। भारतीय रिफाइनरियां घरेलू मांग पूरी करने के साथ-साथ एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बाजारों को भी पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने में सक्षम हैं।

यही क्षमता भारत को केवल एक तेल आयातक देश नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण भागीदार बनाती है।

जामनगर रिफाइनरी ने बढ़ाया भारत का वैश्विक कद

भारत की रिफाइनिंग शक्ति की चर्चा जामनगर रिफाइनरी के बिना अधूरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का जामनगर रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स दुनिया के सबसे बड़े रिफाइनिंग केंद्रों में शामिल है।

इस विशाल औद्योगिक ढांचे ने भारत को बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और निर्यात की क्षमता प्रदान की है। इसके अलावा इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां भी देश की ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

भारत की तेल रिफाइनिंग क्षमता केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और रणनीतिक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। यह घरेलू ईंधन आपूर्ति, औद्योगिक विकास, निर्यात और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा व्यापार में भारत की भूमिका को मजबूत करती है।

 यह भी पढ़े - Pakistan News: पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बर कार्रवाई से उजड़े कई घर, तानाशाह बनी शहबाज सरकार, जानें सबकुछ