खेल
केएल राहुल की चोट पर कोच का आया बड़ा बयान, बताया कितनी गंभीर है उप कप्तान की इंजरी
भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको वापस पवेलियन लौटना पड़ा था। अब इसपर टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान सामने आया है।
KL Rahul: 15 अगस्त, शनिवार से भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच शुरू हो चुका है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो कि एक दम सही निर्णय रहा। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर दो विकेट के नुकसान पर 288 रन लगा दिए हैं।
खेल के दूसरे दिन भारत और अधिक मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेगा। हालांकि, मैच के पहले दिन भारतीय टीम के उप कप्तान केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको चायकाल में बिना एक भी गेंद खेले वापस पवेलियन लौटना पड़ा था। अब बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनकी इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है।
कितनी गंभीर है केएल राहुल की चोट?
केएल राहुल के वापस ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद उनकी चोट का काफी गंभीर माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया को बताया कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। उनको बल्लेबाजी के दौरान क्रैंप आया था। इसकी वजह से उनको रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर जाना पड़ा था।
कोटक ने ये भी कहा कि मैच में क्रैंप्स आते रहते हैं। बता दें कि, चाय के बाद जब खेल शुरू हुआ था, तब केएल क्रीज पर बल्लेबाजी करने पहुंचे थे, लेकिन बिना कोई गेंद खेले उनको वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा था। हालांकि, फिजियो ने मैदान पर केएल राहुल को फिट करने की कोशिश की थी, लेकिन अधिक दर्द के कारण वह वापस पवेलियन लौट गए।
शतक के करीब हैं केएल
केएल राहुल जब रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान के बाहर गए थे, उस समय वह 162 गेंदों पर 77 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन क्रैंप्स के कारण उनको वापस लौटना पड़ा। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट उनको दोबारा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर भेजता है या फिर अन्य बल्लेबाजों को मौका देता है, ताकि केएल राहुल अगली पारी के लिए पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर सके। बता दें कि, केएल ने अपनी नाबाद पारी में 9 चौके और एक शानदार छक्का लगाया था। जबकि वह श्रीलंकाई फास्ट और स्पिन बॉलिंग के सामने काफी सहज नजर आ रहे थे।
पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ये भी पढ़ें- बदल गया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल! अब अक्टूबर में इस दिन शुरू हो सकता टूर्नामेंट, गांधी जी से है खास कनेक्शन
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।