Sanju Samson: भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि अभिषेक शर्मा के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए संजू सैमसन काफी बेहतर ऑप्शन हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के इस बैट्समैन में अभी भी कई साल बाकी हैं और वैभव सूर्यवंशी को इंतजार करना चाहिए।
सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे और उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ 2 फिफ्टी लगाईं, हालांकि जापान में वह सस्ते स्कोर पर आउट हो गए थे। एशियाई खेलों में भी संजू सैमसन संघर्ष करते दिखे थे।
संजू-अभिषेक की होगी चाहिए जोड़ी
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पांच टी20 सीरीज से पहले जियो हॉटस्टार पर कहा,
"मैं संजू सैमसन के साथ जाऊंगा क्योंकि वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता है। जब कोई अच्छा परफॉर्म कर रहा हो तो आप अचानक बदलाव नहीं कर सकते, सिर्फ इसलिए कि आपके पास बेंच पर बैठा एक असाधारण टैलेंट है।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘’संजू सैमसन भी उतने ही टैलेंटेड हैं। उन्होंने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और अभी असल में अपने पीक पर हैं। संजू सैमसन में अभी भी कुछ साल बाकी हैं, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें।"
उनके पास सीखने का मौका
चेतेश्वर पुजारा ने वैभव सूर्यवंशी के लिए कहा कि इस समय उनके पास टीम इंडिया में रहकर काफी कुछ सीखने का मौका है। साथ यह भी कहा कि जब किसी को चोट लगेगी तो पहला मौका उनको दिया जाएगा। पुजारा बोले,
"बीच-बीच में चोटें लगेंगी, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को मौके जरूर मिलेंगे। ऐसा नहीं है कि उसे मौका नहीं मिलेगा और यह सिर्फ उसके लिए अच्छा होगा, भले ही वह प्लेइंग इलेवन में न हो, लेकिन वह टीम के साथ रहकर बहुत कुछ सीख सकता है। जैसे-जैसे वह मैच्योर होगा, उसे मौके मिलेंगे। इंडिया बहुत सारे टी20 मैच खेल रहा है, इसलिए ऐसा नहीं है कि उसे पूरे साल मौका नहीं मिलेगा, लेकिन उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा।"
एशियन गेम्स में मिला था चांस
भारतीय टीम प्रबंधन ने वैभव सूर्यवंशी को 2026 एशियाई खेलों में चांस दिया था। पहले उनको सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 38 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में वह बड़ा प्रदर्शन नहीं कर सके।
चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए और सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि, वैभव के हालिया प्रदर्शन को देखे तो वह कमाल की फॉर्म में हैं और यही वजह है कि उनको वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में बरकरार रखा है।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के बाद अब मुंबई से भी कटेगा सूर्यकुमार यादव का पत्ता? शुरुआती स्क्वाड से मिले बड़े संकेत