Suryakumar Yadav Drop: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को अचानक से न सिर्फ कप्तानी पद से हटाया, बल्कि टीम से भी बाहर कर दिया।

उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन अब सूर्या की मुंबई की टीम से भी छुट्टी होना तय माना जा रहा है, क्योंकि उनको शुरुआती स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। मुंबई ने हाल में 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी लेकिन इसमें सूर्यकुमार यादव का नाम गायब था।

चयनकर्ताओं ने नहीं दिया भाव!

भारत में रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसी को लेकर मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। सोमवार को एमसीए ने स्क्वाड की घोषणा की, लेकिन इन 16 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल नहीं था।

ऐसा नहीं है कि सूर्या ने पहला मैच खेलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उनको बिल्कुल भी भाव नहीं दिया था। बता दें कि, मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 11 से 15 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ करेगी।

क्यों नहीं मिली सूर्या को जगह?

सूर्यकुमार यादव को बाहर करने का प्रमुख कारण उनका लाल गेंद से प्रदर्शन को माना जा रहा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार का सत्र पूर्व शिविर में लगातार अनुपस्थित रहे थे और यही मुंबई की रणजी टीम से बाहर होने की मुख्य वजह मानी जा रही है।

उन्होंने टीम सेलेक्शन से पहले आयोजित हुए सत्र पूर्व प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया था और इसके बावजूद उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध बताया था। मुंबई के कई खिलाड़ी पिछले एक माह से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और मंगलवार को भी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बीच बीकेसी मैदान पर अभ्यास जारी है।

किसी युवा को बाहर करना उचित नहीं- रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को बाहर करने का एक बड़ा कारण उनका पिछले 10 दिनों से जवाब नहीं देना भी माना जा रहा है। 10 दिन पहले मुंबई टीम के चयन पैनल ने सूर्या से संपर्क किया था लेकिन इसपर उन्होंने कोई स्पष्ट नहीं जवाब नहीं दिया।

वहीं, उनके पास पिछले कुछ समय में रेड बॉल क्रिकेट में खेलने का अनुभव भी नहीं था और सूर्या को लेकर सभी एकमत थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल करने के लिए एक युवा खिलाड़ी को बाहर करना पड़ता और चयनकर्ता यह नहीं चाहते थे।

मुंबई की टीम: 

सिद्धेश लाड (कप्तानी), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोर (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अनकोलकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिलवेस्टर डिसूजा, ओंकार तारमले।

ये भी पढ़ें- 3 हफ्ते में फिट होगा भारत का 'घातक' तेज गेंदबाज! इस सीरीज से मैदान पर मचाएगा तहलका