Naman Dhir T20I Debut: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इस दौरान उन्होंने नमनधीर के डेब्यू की बात को भी स्वीकार की।
सिर्फ 9 दिनों के अंदर यह दूसरा फॉर्मेट है, जिसमें नमनधीर को पदार्पण का मौका दिया गया है, जो दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट को इस युवा खिलाड़ी से कितनी अधिक उम्मीदें हैं। नमन को अर्शदीप सिंह ने डेब्यू कैप सौंपी।
शेर-ए-पंजाब लीग में मचाया था गदर
नमनधीर को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया में शामिल किया गया है। नमन ने इससे पहले पंजाब की घरेलू टी20 लीग, शेर-ए-पंजाब में अमृतसर सुरमास के लिए खेलते हुए कई धमाकेदार पारियां खेली थीं और यही से चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया था।
Naman Dhir ODI debut vs WI ✅ Naman Dhir T20I debut vs WI ✅ A memorable month for Naman Dhir - his life has changed in last one month, A big success for MI family 💙 https://t.co/MGVlPqqm1G
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 6, 2026
इसमें सबसे खास पारी उनकी मोहाली किंग्स के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 173 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 16 चौके और 12 छक्के शामिल थे तो स्ट्राइक रेट 270.31 का था, जो उनकी सिक्स हिटिंग काबिलियत को दर्शाता है।
कैसा रहा था वनडे में प्रदर्शन?
नमनधीर को इससे पहले 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण करने का मौका मिला था। लेकिन शुरुआती दो वनडे में उनको बल्लेबाजी का मौका बिल्कुल भी नहीं मिला तो तीसरे मैच में उन्होंने 30 रन बनाए थे। इसके अलावा अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से उन्होंने एक सफलता प्राप्त की थी। नमनधीर की ताकत उनकी सिर्फ गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनकी शानदार फील्डिंग भी है। उन्होंने इस सीरीज के दौरान कई शानदार कैच पकड़े तो अपनी फुर्ती से कई बाउंड्रियां बचाईं।
वाशिंगटन को किया था रिप्लेस
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया था लेकिन उस समय नमनधीर का नाम उसमें शामिल नहीं था। लेकिन बाद में बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को बाहर करके उनके स्थान पर नमन को मौका दिया और गंभीर ने पहले ही टी20 मैच में नमन को डेब्यू करने का मौका दिया। अब देखना दिलचस्प होगा अपने पहले टी20 इंटरनेशनल में नमनधीर बल्ले और गेंदबाजी से क्या प्रभाव छोड़ पाते हैं।
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या बाहर बैठेंगे कगिसो रबाडा? कोच ने दिया बड़ा अपडेट