BCCI Announced India U19 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ होने वाली पांच टी20आई मैचों की सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक वडोदरा और सूरत में खेली जानी है, जिसमें युवा इंडियन खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है।
यह सीरीज आगामी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स का चयन विश्व कप के लिए किया जाएगा।
भाविका-अनादी करेंगी टीम को लीड
इंडिया अंडर-19 के लिए महिला चयन समिति ने विकेटकीपर बल्लेबाज भाविका अहिरे को कप्तान बनाया है। वहीं, अनादी टैगड़े को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, दूसरी विकेटकीपर के तौर पर श्रेया एस चव्हाण का चयन किया गया है, जिनका हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है। अब इस युवा खिलाड़ियों से इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दमदार परफॉर्मेंसकी उम्मीद होगी।
निधि-ईश्वरी को मिली जगह
महिला सेलेक्शन कमेटी ने टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में निधि महतो और ईश्वरी अवसरे को भी स्थान दिया है। वहीं, दीया यादव, समायरा राघव और कुमारी पलक भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।
साथ ही इरा जाधव और पूर्वा सिवाच पर भी चयनकर्ताओं ने अपना भरोसा जताया है। वहीं, इस टीम की बल्लेबाजी भाविका अहिरे पर अधिक निर्भर करेगी तो अनादी तागड़े तेज गेंदबाजी को लीड करती नजर आएंगी।
26 नवंबर से शुरू होगी सीरीज
इंडिया अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 महिला टीम के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 26 नवंबर से होगी। सीरीज का ओपनिंग मैच वडोदरा से शुरू होगा तो दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 28 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, 1, 3 और 6 दिसंबर को सूरत में शेष तीन टी20आई मैच होंगे।
इंडिया अंडर-19 टीम स्क्वाड:
इंडिया U19 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान/विकेटकीपर), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अक्षसा परमार, अनादी तागड़े (उपकप्तान), पलक सिंह।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में शुभमन-ऋषभ का बड़ा कारनामा, एक पारी में दोनों ने हासिल किया बड़ा माइलस्टोन