KL Rahul: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में चल रहे पहले टेस्ट की पहली इनिंग में 136 रन की पारी खेलकर SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के सभी चार देशों में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं।

केएल राहुल ने मैच के तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। केएल ने मैच के बाद कहा कि न्यूजीलैंड एक ऐसा देश है, जहां बहुत सारे बैटर्स रन बनाने के लिए जूझते हैं।

न्यूजीलैंड में रन बनाना मुश्किल- केएल

पहली इनिंग में शानदार शतक ठोकने वाले केएल राहुल ने कहा, "जाहिर है, जब आप इतने लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, जब आप अपना करियर खत्म करते हैं, तो आप कम से कम अलग-अलग देशों में खुद को चुनौती देने और सबसे अच्छे अटैक के खिलाफ खेलने का मौका तो चाहते हैं। जाहिर है, न्यूजीलैंड एक ऐसा देश रहा है जहां बहुत से बैट्समैन मुश्किल हालात में रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं।’’

केएल राहुल की इस पारी के पीछे की सफलता उनके धैर्य को माना जा सकता है, क्योंकि उन्होंने गेंद की मैरिट पर आकर शॉट्स खेले और अच्छी गेंदों को पूरी तरह से सम्मान दिया।

मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता था- केएल

राहुल ने दिन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "तो, मैं यहां एक टेस्ट मैच खेलना चाहता था। मैं और भी बहुत कुछ खेलना चाहता था। लेकिन बदकिस्मती से, मैंने इससे पहले नहीं खेला था। इसलिए, जब मुझे मौका मिला, तो मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था।"

आपको बता दें कि, केएल राहुल का यह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहला टेस्ट था और इसकी पहली पारी में ही उन्होंने शानदार शतक ठोक दिया। जिस पिच पर कीवी बल्लेबाज नई गेंद के सामने संघर्ष कर रहे थे, वहीं केएल राहुल ने धैर्य का परिचय देकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बहुमूल्य योगदान दिया।

पिछले 7 महीनों से सोच रहा था- केएल राहुल

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा कि वह इस सीरीज के लिए पिछले छह या सात महीने से सोच रहे थे और अपनी तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा,

"मैं पिछले छह या सात महीनों से न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोच रहा था और अपना होमवर्क करने की कोशिश कर रहा था और उन लोगों को देखने की कोशिश कर रहा था जिन्होंने यहां रन बनाए हैं और वे यह कैसे कर पाए हैं। तो, बहुत सारी तैयारी, दिल और होमवर्क। एक बार जब मुझे मौका मिला, तो मैंने उन सभी चीजों पर टिक कर दिया।’’ राहुल ने कहा, "फिर जब आप गेम खेलते हैं तो यह थोड़ा आसान हो जाता है।"

ये भी पढ़ें- टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया स्क्वाड का ऐलान, विकेटकीपर को बनाया कप्तान