IND vs NZ Day 2 Highlights: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है, जिसके दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 159/1 रन बना लिए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल 243/5 से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन इसमें वह सिर्फ 125 रन ही जोड़ सकी और पूरी टीम 368 रन पर ढेर हो गई।
हालांकि, हेनरी निकोल्स 175 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद टीम इंडिया की पहली इनिंग शुरू हुई, और युवा सलामी बल्लेबाज ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों को रिमांड पर रखा। हालांकि, वह 85 रन बनाकर आउट हो गए।
368 पर सिमटी कीवी पारी
वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 243 रन बनाए और अपने पांच बड़े विकेट गंवा दिए। इसके बाद दूसरे दिन हेनरी निकोल्स और ग्लेस फिलिप्स की जोड़ी बैटिंग करने आई। पहले फिलिप्स ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 118 रन पर सिमट गई।
Innings Break! Anshul Kamboj gets the final wicket! New Zealand are all out for 368 runs. @Jaspritbumrah93 was the pick of the bowlers with 4 wickets to his name. Scorecard - https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/WVbgkvKJbl
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इसके बाद नाथन स्मिथ भी जल्दी ड्रेसिंग रूम लौट गए तो काइल जेमीसन भी अधिक समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। वहीं, 348 पर मैट हेनरी और 368 रन पर अंशुल कंबोज ने जैकब डफी को चलता कर, कीवियों की पहली पारी 368 रन पर समेट दी। हालांकि, हेनरी निकोल्स नाबाद 175 रन बनाकर वापस लौटे।
बुमराह-आकाश का दिखा जलवा
इस मैच की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 29 ओवर में 92 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए तो आकाश दीप ने 23 ओवर में सिर्फ 53 रन दिए और 3 कीवी बैटर को चलता किया।
That's Lunch on Day 2 of the 1st Test Akash Deep picks up a wicket in the morning session with New Zealand 317/6. Scorecard - https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/eUUgnFxDjM
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 23 ओवर में 69 रन खर्च किए और 2 विकेट अपने खाते में डाले तो एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में आया। हालांकि, प्रसिद्ध पहली पारी में कुछ बड़ा कमाल नहीं दिखा सके, क्योंकि उन्होंने 26 ओवर में 3.84 की महंगी इकॉनमी से 100 रन लुटाए थे। भारत की ओर से 100 या उससे अधिक रन देने वाले वह इकलौते गेंदबाज रहे।
भारत ने बनाए 159 रन
न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 39 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। पहली इनिंग में पारी का आगाज करने आए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।
A solid Day 2 for #TeamIndia 🇮🇳 159/1 at Stumps in Wellington, with KL Rahul (52*) and Devdutt Padikkal (16*) unbeaten in the middle 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/9YuidOXC6D
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
इसमें यशस्वी ने 89 गेंदों पर तेज तर्रार 85 रन बनाए तो केएल राहुल दूसरे छोर को संभाले रखा। यानी जहां यशस्वी आक्रामक बैटिंग कर रहे थे तो केएल कीवी गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दे रहे थे।
हालांकि, दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। लेकिन केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। अब यह जोड़ी तीसरे दिन टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेगी। भारत कीवियों से फिलहाल 209 रन पीछे हैं।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का तूफानी अंदाज! 95 के स्ट्राइक रेट से खेली शानदार पारी