आज का पंचाग: आज 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां स्कंदमाता की आराधना करने से सुख-समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का महत्व।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: ज्येष्ठा
योग: सौभाग्य
करण: बव
चंद्र राशि: वृश्चिक
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: सुबह 6:22 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:52 बजे
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:42 से 5:32 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:02 से 2:48 बजे तक
आज का राहुकाल
राहुकाल: दोपहर 1:33 से 2:59 बजे तक
यमगंड: सुबह 6:22 से 7:48 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 9:14 से 10:40 बजे तक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल में शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
मां स्कंदमाता की पूजा का महत्व
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में जाना जाता है। भक्त इस दिन मां को केले का भोग लगाते हैं और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।