कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत करने का जज्बा सच्चा हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसान हो सकता है। बेंगलुरु के युवा बिजनेसमैन कौशिक खारवी की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी वजह से चर्चा में है। कभी लोगों के घर खाना पहुंचाने वाले कौशिक आज उसी शहर में अपना सीफूड रेस्टोरेंट चला रहे हैं।
9 साल पहले Swiggy में करते थे डिलीवरी
करीब 9 साल पहले कौशिक अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने पार्ट-टाइम डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करना शुरू किया। उस समय वे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमकर लोगों तक खाना पहुंचाते थे।
हाल ही में Google Photos में उन्हें उस दौर की तस्वीरें और Swiggy का आईडी कार्ड दिखाई दिया। पुरानी यादों को देखकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी साझा की। कौशिक ने बताया कि वे दोस्तों से छिपकर डिलीवरी करते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उन्हें केवल 'डिलीवरी बॉय' समझकर जज करेंगे।
View this post on Instagram
जिन काउंटरों पर करते थे इंतजार, आज वहीं हैं मालिक
डिलीवरी के दिनों में कौशिक बेंगलुरु के बड़े सीफूड रेस्टोरेंट्स के पिकअप काउंटर पर घंटों ऑर्डर का इंतजार किया करते थे। शायद उस समय उन्होंने नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनकी जिंदगी का यही हिस्सा उनकी सफलता की कहानी बनेगा।
आज कौशिक 'Mangalore in Bangalore' नाम से अपना सीफूड रेस्टोरेंट चला रहे हैं। कभी जिन रेस्टोरेंट्स के बाहर वे डिलीवरी के लिए इंतजार करते थे, आज वे खुद रेस्टोरेंट के काउंटर के दूसरी तरफ खड़े हैं।
कम नींद बन सकती है दिल के लिए खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Swiggy और टीम को दिया श्रेय
अपनी पोस्ट में कौशिक ने इस सफर के लिए अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने मुश्किल समय में काम का अवसर देने के लिए Swiggy को भी धन्यवाद दिया। उनका कहना है कि आज वे जहां पहुंचे हैं, वह उनकी यात्रा का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
कौशिक की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी मेहनत और सफर की जमकर सराहना की। कई लोगों ने उनके अनुभव और संघर्ष को उनकी सबसे बड़ी पूंजी बताया।
उनकी कहानी यह दिखाती है कि जिंदगी में किसी भी दौर का काम छोटा नहीं होता। सही मेहनत, अनुभव और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश इंसान को एक नई पहचान दे सकती है।
ये भी पढ़ें: जिसे कोई नहीं पूछ रहा था, उसके लिए फरिश्ता बनी महिला! गोवा का ये वीडियो भावुक कर देगा