India vs Pakistan: भारतीय अंडर-19 टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में 1 विकेट की रोमांचक हार थमाई है। इस मैच में पाकिस्तान अंडर-19 ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 337/9 का विशालकाय स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारतीय बैटिंग लाइनअप ने 50 ओवर में 339/9 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के हीरो निचले क्रम के बल्लेबाज मोहित उल्वा और मनाल चौहान रहे, जिन्होंने तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तान की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।
217 पर आधी टीम लौटी पवेलियन
पाकिस्तान अंडर-19 ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 337/9 रन स्कोर बोर्ड पर लगाया और इसके जवाब में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 95 रन की बड़ी साझेदारी की। आर्यवीर सहवाग 61 बॉल में 58 रन बनाकर आउट हुए।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆 An absolutely incredible run chase in the Final gives India U19 the #MensU19AsiaCup 2026 title 🇮🇳 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna https://t.co/BYh3iNO18o
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
इसके बाद वीके विनित 21 बॉल में 24 और अर्जुन राजपूत 18 में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ ही समय बाद यशवर्धन चौहान (9) भी बड़ा कमाल नहीं दिखा सके तो कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 101 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए। भारत की आधी टीम 217 पर पवेलियन लौट चुकी थी।
मोहित- मनाल ने पलटी बाजी
कप्तान लक्ष्य के आउट होने के बाद अन्वय द्रविड़ (19) भी बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, 252 तक आते-आते भारत के 8 विकेट गिर चुके थे और पाकिस्तान की जीत निश्चित मानी जा रही थी, लेकिन मनाल चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मनाल ने पहले 32 गेदों पर 47 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के मारे, और मनाल के आउट होने के बाद मोहित ने मोर्चा संभाला।
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌 The celebrations begin after a victory for the ages 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna #MensU19AsiaCup https://t.co/jjCB1u8pKQ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
मोहित ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनको स्ट्राइक रेट 188.46 का था और बल्ले से 5 चौके और तीन छक्के निकले थे। मनाल ने आखिरी विकेट के लिए चिगुरुपति वेंकट के साथ 16 गेंदों में अटूट 30 रन की साझेदारी की।
पाकिस्तान ने बनाए थे 337
इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान का यह फैसला सही रहा और सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने 111 गेंदों पर 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
वहीं, नंबर तीन बैटर अब्दुल कादिर ने 54 बॉल में तेज तर्रार 80 रन तो कप्तान फरहान यूसुफ के बल्ले से 60 गेंदों पर 63 रन निकले। इनके अलावा पाकिस्तान के अन्य किसी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया और टीम अंत में 50 ओवर के खेल में 337/9 रन पर ठहर गई। भारत की ओर से काव्या परेश पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके तो चिगुरुपति वेंकट को एक सफलता हाथ लगी। इसके अलावा अर्जुन राजपूत के खाते में एक सफलता आई।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले हर्षल पटेल की बदल जाएगी टीम! गुजरात टाइटंस देगा इतने करोड़ रुपये