Gaya Junction Chhath Songs Viral News: छठ महापर्व की आहट के साथ ही बिहार के गया जंक्शन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परिसर में छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत छठ गीतों की मधुर धुनों से किया जा रहा है। इस पहल से बाहर रहने वाले लोगों को अपने घर और मिट्टी की याद आ रही है। वहीं, गया जंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्पेशल ट्रेनों से घर लौट रहे प्रवासी
छठ महापर्व मनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में लोग बिहार लौट रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से छठ के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को घर पहुंचने में सुविधा मिल सके।
#बिहार के गया जंक्शन पर छठ पूजा को लेकर रौनक देखने को मिल रही है। घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी है वहीं, स्टेशन पर गूंजते छठ के पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया है अपनों के साथ छठ मनाने की खुशी यात्रियों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। #ChhathPuja #GayaJunction #Bihar #BiharNews #ChhathMahaparv #ChhathSpecial #ChhathGeet #IndianRailways #FestivalSeason #viralpst #viralvideo #TNPNews @RailMinIndia @IRCTCofficial gaya junction, chhath puja 2026, chhath puja bihar, gaya railway station crowd, chhath festival rush, bihar railway news, chhath special trains, passengers returning home, chhath puja songs, chhath mahaparv, bihar festival celebration, gaya latest news, indian railways, tnp news
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) November 11, 2026
स्टेशन पहुंचे दिवाकर कुमार ने बताया कि छठ आस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व है। गया जंक्शन पर हर तरफ छठ के लोकगीत सुनाई दे रहे हैं, जिससे काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश में यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है। अब विदेशों में भी छठ की लोकप्रियता बढ़ रही है।
रेलवे की पहल की यात्रियों ने की सराहना
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले छठ के दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ होती थी और लोगों को सीट मिलने में परेशानी होती थी। इस बार स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने से यात्रियों को राहत मिली है। लोगों ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रयासों की भी तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गया जंक्शन का वीडियो एक्स पर शेयर किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, छठ का यही माहौल तो बिहार को सबसे अलग बनाता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, यही सब देखने के लिए तो हम बड़े शहर छोड़कर अपने गांव आते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग भी उठाई है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें: अकेलापन बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का खतरा! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा