गोवा का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जेहन में समुद्र, बीच, पार्टी और मस्ती की तस्वीरें उभरती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो दिखाता है कि किसी सफर की सबसे यादगार तस्वीर किसी खूबसूरत जगह की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी हो सकती है। इस वीडियो में एक महिला सड़क किनारे परेशान होकर रो रहे शख्स की मदद करती नजर आ रही है।

बिजनेस में नुकसान के बाद छिन गई नौकरी

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र का रहने वाला एक शख्स बिजनेस के सिलसिले में गोवा आया था। यहां उसे कारोबार में भारी नुकसान उठाना पड़ा। मुश्किलें इतनी बढ़ गईं कि उसकी नौकरी भी चली गई। आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहा यह शख्स सड़क किनारे बैठकर फूट-फूटकर रो रहा था।

इसी दौरान वहां से गुजर रही निशिता नाम की महिला की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने अपनी कार रोकी और शख्स की परेशानी जानने के लिए उससे बातचीत की।

कम नींद बन सकती है दिल के लिए खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

निशिता ने बढ़ाया मदद का हाथ

वीडियो में निशिता कार के अंदर बैठी दिखाई देती हैं, जबकि शख्स उनकी कार की खिड़की के पास खड़ा होकर अपनी कहानी बताता है। बातचीत के दौरान वह भावुक होकर रोने लगता है। निशिता उसे सांत्वना देती हैं और आंसू पोंछने के लिए नैपकिन देती हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Newsmax Multimedia (@wenewsmaxmultimedia)

उन्होंने शख्स से कुछ खाने के लिए कहा और अपनी तरफ से आर्थिक मदद भी की। बातचीत के बाद दोनों ने अपने फोन नंबर भी साझा किए, ताकि जरूरत पड़ने पर आगे संपर्क किया जा सके।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

निशिता ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि हर यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं होती, बल्कि ऐसे लोगों से मिलने का मौका भी देती है जिनसे शायद भगवान हमें मिलाना चाहते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स निशिता की खूब तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें देवी बताया, तो किसी ने शख्स के लिए हिम्मत की दुआ की। निशिता ने कमेंट सेक्शन में शख्स का नाम ध्यायनेश्वर बताया और लोगों से उसकी मदद करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें: No Wi-Fi, No Gadgets! सुकून की तलाश में बदल रही है Travel Industry