आजकल तनाव भरी जिंदगी से दूर रहने के लोग पहाड़ों का रुख अपनाते हैं। जिससे वे खुद को फिर से हिल कर सके। वहीं इन दिनों लोगों के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है। जिसमें लगातार इंटरनेट, सोशल मीडिया, स्मार्टफोन और काम के ईमेल से घिरी जिंदगी में अब यात्री सिर्फ आलीशान होटल या महंगे अनुभव नहीं, बल्कि सुकून, निजता और डिजिटल डिटॉक्स तलाश रहे हैं। ऐसे में खामोशी और प्रकृति के करीब समय बिताना लग्जरी की नई परिभाषा बनता जा रहा है।
लग्जरी सफारी से प्रकृति के करीब जाने तक
आज का यात्री किसी डेस्टिनेशन को सिर्फ देखने के बजाय उसे गहराई से महसूस करना चाहता है। डेलावेयर इन्वेस्टमेंट्स के संस्थापक रिशेन पटेल के मुताबिक, यात्री अब प्रकृति, संस्कृति, निजता और स्थानीय अनुभवों से जुड़ाव को महत्व दे रहे हैं। लक्जरी टेंटेड कैंप्स, प्राइवेट गेम ड्राइव्स, बुश डाइनिंग, वेलनेस और स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत जैसे अनुभव इसी बदलाव को दर्शाते हैं।
अफ्रीका में तलाश रहे हैं खामोशी
शहरों के शोर और डिजिटल भागदौड़ से दूर अफ्रीका के जंगल और दूर-दराज के लॉज यात्रियों को अलग तरह का अनुभव दे रहे हैं। Africa with Renuka की संस्थापक रेणुका नट्टू के अनुसार, आज असली लग्जरी अपने लिए समय और स्पेस निकालकर पूरी तरह डिस्कनेक्ट होने में है। जंगलों की खामोशी और प्राइवेसी यात्रियों को प्रकृति और खुद से दोबारा जुड़ने का अवसर देती है।
AI मददगार, लेकिन अंतिम फैसला इंसान का
यात्रा की योजना में AI की भूमिका भी बढ़ी है, लेकिन अंतिम निर्णय अब भी मानवीय अनुभव और भरोसे पर निर्भर करता है। Zostel और Zo World के सह-संस्थापक धर्मवीर सिंह चौहान के अनुसार, यात्री रिव्यू, कहानियों और व्यक्तिगत अनुभवों से प्रभावित होकर बुकिंग का फैसला करते हैं।
समुद्र की गहराइयों में डिजिटल डिटॉक्स
स्कूबा डाइविंग भी डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने का अनोखा माध्यम बन रही है। PADI के ध्रुव सिरोही बताते हैं कि पानी के भीतर मोबाइल नेटवर्क और रोजमर्रा के डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से दूरी व्यक्ति को वर्तमान क्षण में रहने और समुद्री प्रकृति से जुड़ने का मौका देती है।
खामोशी ही है नई लग्जरी
भविष्य का पर्यटन सिर्फ सुविधाओं और भव्यता तक सीमित नहीं रहेगा। तारों के नीचे रात बिताना, शांत विला में परिवार के साथ समय गुजारना या समुद्र की गहराइयों में उतरना, ये अनुभव बताते हैं कि आधुनिक यात्री अब ऐसी यात्रा चाहता है, जहां वह दुनिया से कुछ समय के लिए डिस्कनेक्ट होकर खुद से दोबारा कनेक्ट कर सके।
ये भी पढ़ें: कम नींद बन सकती है दिल के लिए खतरा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स