Puch AI MOU Cancelled: यूपी में 25,000 करोड़ रुपये का निवेश रद्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जब (Puch AI) नाम की कंपनी के साथ 25,000 करोड़ रुपये का निवेश समझौता (MoU) किया गया था। जो महज चार दिनों के भीतर रद्द कर दिया गया। सरकार ने यह फैसला कंपनी की वित्तीय साख संदिग्ध पाए जाने और जरूरी दस्तावेजों की कमी के चलते लिया है।

जांच में सामने आया सच

बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री ने MoU की समीक्षा करने के लिए कहा था। AI Puch कंपनी को नोटिस जारी करते हुए बिजनेस प्लान के साथ-साथ वित्तीय स्थिति और डीपीआर के बारे में जानकारी मांगी गई थी। साथ ही AI Puch को जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया था। हालांकि जब कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो MoU रद्द कर दिया गया।

कंपनी के फंड के स्रोत भरोसेमंद नहीं थे

Invest UP द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 मार्च 2026 को इस कंपनी के साथ समझौते के बाद, कंपनी की चांज की गई थी। जिसमें पाया गया कि कंपनी ने जरूरी दस्तावेज समय पर जमा नहीं किए। परियोजना के लिए कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं पाई गई और उसके फंड के स्रोत भी भरोसेमंद नहीं थे।

अखिलेश यादव ने निवेश पर उठाए थे सवाल

हालांकि निवेश को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 25,000 करोड़ के प्रस्तावित निवेश को लेकर सीएम योगी पर सवाल उठाए थे। जांच में भी साफ हो गया कि कंपनी अपने निवेश और वित्तीय क्षमता के पुख्ता सबूत नहीं दे सकी। जिसके बाद सरकार ने समझौता रद्द कर दिया है।

Writen By: Geeta Sharma