करीब 25 वर्षों के इंतजार के बाद नोएडा क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने का सपना आज साकार हो गया है। आज यानी शनिवार को नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा का उद्घाटन किया है। इस मौके पर कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमान रखरखाव के लिए बनने वाले एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ऑपरेशंस) केंद्र की आधारशिला भी रखा गया है। माना जा रहा है कि संभावना है कि यहां से घरेलू उड़ानें और कार्गो सेवाएं अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएंगी। पहले चरण में लगभग 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित यह परियोजना करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है।
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: पीएम मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/IivCf6CwIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे: पीएम मोदी
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, मैं चाहता हूं कि जो भी उपस्थित है, आप सब करें। इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट ऑन करिए। पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने भी हाथों में मोबाइल लेकर फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह आपकी अमानत है, यह आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है। इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप लोग करेंगे। मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे।'
यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला: इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है। दूसरा: जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।'
#WATCH | Greater Noida: Prime Minister Narendra Modi says, "...Today, we are starting a new chapter of the 'Viksit UP, Viksit Bharat' campaign. Today, the biggest state in the country has become the state with the most international airports. Today, there are two reasons for my… https://t.co/KoUZUVeuV0 pic.twitter.com/cxpJFQ7LWM
— ANI (@ANI) March 28, 2026
हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'यह सभी प्रोजेक्ट पूरा होना डबल इंजन की सरकार का शानदार उदाहरण है। सेमीकंडक्टर फैक्टरी भारत को तकनीकी में आगे बढ़ा रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है और यह हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। आपने वीडियो में देखा, यह ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, जिससे हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा।'
समाजवादी पार्टी पर पीएम मोदी का हमला
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि सपा वालों ने पहले नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। जेवर का यह एयरपोर्ट डबल इंजन की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है।
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास… pic.twitter.com/hn30Z9QCd7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की प्रयासों का किया सराहना
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को नई संभावनाओं और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो योजनाएं बनाई गई हैं, उनका परिणाम आज नजर आ रहा है।
एक्साइज ड्यूटी को लेकर सीएम ने पीएम का किया धन्याबाद
सीएम योनी ने भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और दामों को नियंत्रित करने के प्रयासों की भी तारीफ की, उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर, अमेरिका और अन्य विकसित देशों में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम उच्च स्तर पर हैं, जबकि भारत ने इस मामले में स्थिरता बनाए रखी है। पड़ोसी देशों में बढ़ते दाम और आपूर्ति में अस्थिरता के विपरीत, भारत ने अपने नागरिकों के लिए व्यवस्था को सुचारू रखा है। इसके अलावा, हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद किया।
#WATCH उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का अवसर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है आपने देखा होगा कि कल रामनवमी के अवसर पर पूरे देश में उत्सव और उत्साह का माहौल था। पुरी दुनिया में अभी अव्यवस्था, अराजकता का माहौल है और दुनिया के अंदर पेट्रोलियम… https://t.co/l0orAgvwDp pic.twitter.com/CcyFqdGKNL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
Written By Toshi Shah