LPG Gas Booking New Rules: सोशल मिडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया गया कि अब 45 दिन बाद ही सिलेंडर बुक होगा। सामान्य सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन की लिमिट तय कर दी गई है। साथ ही डबल सिलेंडर कनेक्शन वालों को 35 दिन का इंतजार करना होगा। इस पोस्ट से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं अब इस पर सरकार ने बयान जारी किया है।
सरकार ने बताया सच
LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए नया नियम लागू होने की सोशल मीडिया पर खबरें फैल गई। जिससे जनता के अंदर डर का माहौल बन गया। अब सरकार ने इन अफवाहों को सिरे से खरिज कर दिया है। मौजूदा नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे, शहरी क्षेत्र बुकिंग की समय सीमा 25 दिन ही बनी रहेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रीफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का नियम ही लागू रहेगा। सरकार ने आगे कहा है कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है। यह महज एक अफवाह थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
It has come to the notice of the Government that certain news reports and social media posts are claiming revised LPG refill booking timelines—45 days for PMUY connections, 25 days for non-PMUY single bottle connections, and 35 days for non-PMUY double bottle connections. It is… pic.twitter.com/tjdeR6E7mX
— ANI (@ANI) March 25, 2026
'घबराहट में आकर बुकिंग न करें'
साथ ही सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। और आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। घबराहट में आकर बेवजह बुकिंग करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Reports claiming changes in LPG refill booking timelines are incorrect. There is no change in the existing timelines (25 days in urban areas / 45 days in rural areas), and LPG supplies remain adequate across the country. Please rely only on official sources and avoid panic…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 25, 2026
LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैली थी अफवाह
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि उज्ज्वला योजना के तहत अब 45 दिन बाद ही सिलेंडर बुक होगा। सामान्य सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन की लिमिट तय की गई है। डबल सिलेंडर कनेक्शन वालों को 35 दिन का इंतजार करना होगा। जिसके बाद लोगों में LPG सिलेंडर न मिलने का डर बन गया था।
Writen By: Geeta Sharma