बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम सिंगर और एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विजय और आलिया मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।
विजय वर्मा का नहीं आया कोई रिएक्शन
हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं या वाकई एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
कौन है आलिया कुरैशी?
अगर बात करें आलिया कुरैशी की, तो वह मुंबई की रहने वाली हैं और उनका ताल्लुक शोबिज इंडस्ट्री से है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पूरी की। आलिया पेशे से सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, साथ ही एक्टिंग में भी सक्रिय हैं। उन्हें बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपना पहला गाना पांचवीं कक्षा में ही लिख लिया था।
फिल्म 'जवान' में आ चुकी है नजर
आलिया ने अपने करियर की शुरुआत नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Eternally Confused and Eager for Love से की थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्हें बड़ा ब्रेक मिला 'Jawan' में, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। 'जवान' में शाहरुख खान की एक गर्ल गैंग दिखाई गई थी, जिसमें 6 लड़कियां शामिल थीं। आलिया कुरैशी ने इस फिल्म में 'जान्हवी' का किरदार निभाया था। हालांकि उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा और उन्हें पहचान दिलाई।
Written By: Geeta Sharma