बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) के दीवानों में अब किंग कोहली का नाम भी शामिल हो गया है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की टीम और खासकर रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है।
ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं हुआ - विराट
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'धुरंधर 2' एक अलग ही स्तर का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है। विराट के मुताबिक, उन्होंने भारत में ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी। 4 घंटे लंबी होने के बावजूद, फिल्म ने उन्हें एक पल के लिए भी अपनी सीट से हिलने नहीं दिया।
विराट ने आदित्य संग रणवीर की जमकर की तारिफ
विराट ने डायरेक्टर आदित्य धर को 'जीनियस' बताते हुए कहा कि उनका विजन और कॉन्फिडेंस फिल्म के हर फ्रेम में झलकता है। वहीं, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर बात करते हुए विराट ने उन्हें 'बियॉन्ड ब्रिलियंट' बताया। कोहली के अनुसार, रणवीर ने इस फिल्म में परफॉर्मेंस का एक नया पैमाना सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की दहाड़
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म अब तक भारत में 1,019.53 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,605.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदारों की भी काफी सराहना हो रही है।
फैंस के बीच बढ़ा जबरदस्त क्रेज
विराट कोहली के इस रिव्यू ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कोहली की इस तारीफ के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। विराट ने अंत में यह भी जोड़ा कि इस तरह की कहानियाँ और ऐसा वर्ल्ड क्लास प्रोडक्शन भारतीय सिनेमा को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिला रहा है। रणवीर और विराट की इस बॉन्डिंग और फिल्म को मिले 'विराट' समर्थन से फैंस के बीच फिल्म को दोबारा देखने का उत्साह दोगुना हो गया है।
Written by: Anushka sagar