Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कमर कस ली है। 28 अगस्त से दुबई में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान महिला टीम और पुरुष टीम एक साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।
बता दें कि, पाकिस्तानी महिला टीम ने पिछले 10 साल से एशिया कप का फाइनल नहीं खेला है, ऐसे में वह इस बार न सिर्फ फाइनल खेलना, बल्कि 10 साल से पड़े खिताब के सूखे को भी खत्म करना चाहिए। हालांकि, पिछले संस्करण में ग्रीन आर्मी सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका ने उनको आगे जाने नहीं दिया।
पुरुष खिलाड़ियों के साथ की तैयारी
टूर्नामेंट में प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए पाकिस्तानी महिला टीम ने लाहौर में स्थित NCA में प्री-टूर्नामेंट कैंप में अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की मेंस टीम के खिलाफ एक मैच खेला। इस मैच में पुरुष टीम में टीनएज और बड़े खिलाड़ी शामिल थे।
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की महिला टीम और पुरुष खिलाड़ियों के बीच यह मैच सिनेरियो गेम्स के बजाय पूरी तरह से 20 ओवर के मैच की तरह आयोजित किया गया था, ताकि खिलाड़ियों से शत-प्रतिशत निकाला जा सके। इन परिस्थितियों में न सिर्फ वह बेहतर बनेंगी, बल्कि विरोधी टीमों के खिलाफ अपने फैसले भी अच्छे ढंग से ले पाएंगी
बड़े टूर्नामेंट में हम बिखर जाते हैं- फातिमा सना
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने एशिया कप 2026 टूर्नामेंट से पहले अपनी टीम की तैयारियों पर कहा, "हमें यह समझने की जरूरत थी कि प्रेशर को बेहतर तरीके से कैसे हैंडल किया जाए और जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है तो यह बात सामने आती है। इन मैचों ने हमें इस मामले में मदद की है, और आपको फर्क दिखेगा।’’ कप्तान के इस बयान से साफ है कि न सिर्फ वह बल्कि उनकी खिलाड़ी भी आगामी एशिया कप के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और इस बार वह खिताब को जीतना चाहेंगी।
5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप 2026 के मेगा टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का ‘महामुकाबला’ 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिली थी, जहां पर टीम इंडिया ने पड़ोसियों पर बड़ी विजय प्राप्त की थी।
अब एक बार फिर हरमनप्रीत एंड कंपनी पाकिस्तान को हराकर अपने शानदार जीत के रिकॉर्ड को कायम रखना चाहिए। बता दें कि, पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें भारत, थाईलैंड और हांगकांग की टीमें शामिल हैं। भारत इस ग्रुप की सबसे मजबूत आ रहा है।
ये भी पढ़ें- ट्राई सीरीज के लिए क्रिकेट बोर्ड्स ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन तीन खिलाड़ियों को बनाया गया कप्तान