रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और नोकझोंक लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। शो के हर एपिसोड में किसी न किसी मुद्दे को लेकर बहस देखने को मिल रही है। हाल ही के एपिसोड में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा के बीच हुई बातचीत ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान दोनों ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की मिमिक्री की और उनके अंदाज को लेकर कुछ टिप्पणियां भी कीं।
शिल्पा शिंदे ने उड़ाया शिवांगी जोशी का मजाक
शो के हालिया एपिसोड में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारती दिखाई देती हैं. शिल्पा, शिवांगी के बोलने के अंदाज की मिमिक्री करते हुए कहती है, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही करूंगी।' शिल्पा के मिमिक्री अंदाज पर श्रेया भी हंसने लगती हैं, और फिर वो एक्टर हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, 'शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?' इसके बाद वो खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, 'पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं।'
श्रेया ने हर्षद चोपड़ा का किया नकल
शिल्पा की इस मिमिक्री के बाद श्रेया कालरा भी हंसने लगीं। इसके बाद श्रेया ने अभिनेता हर्षद चोपड़ा की नकल करते हुए एक काल्पनिक बातचीत पेश की, उन्होंने हर्षद के अंदाज में सवाल किया और फिर शिवांगी के अंदाज में जवाब देते हुए स्थिति को मजाकिया रूप देने की कोशिश की। दोनों कंटेस्टेंट्स इस दौरान काफी हंसती हुई नजर आईं।
दर्शकों ने शिल्पा के व्यवहार पर उठाए सवाल
हालांकि, जब यह सब हो रहा था, तब शिवांगी जोशी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, उन्होंने शिल्पा और श्रेया की बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा। वहीं, शो देखने वाले दर्शकों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। गौरतलब है कि ‘लॉक अप सीजन 2’ में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच पहले भी कई बार मतभेद देखने को मिल चुके हैं। इससे पहले एक एपिसोड में शिल्पा ने कंट्रोलर की भूमिका निभाते हुए शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से बातचीत सीमित करने के लिए कहा था। उस समय भी कई दर्शकों ने शिल्पा के इस व्यवहार पर सवाल उठाए थे।
View this post on Instagram
शिल्पा और शिवांगी की आपसी खटास दर्शकों को उनकी ओर खींच रही
इसके अलावा, शिल्पा ने एक बार हर्षद से यह भी पूछा था कि क्या वह शिवांगी को पसंद करते हैं। इस सवाल पर हर्षद ने साफ कहा था कि वह सिंगल हैं। शो में लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण शिल्पा और शिवांगी की आपसी खटास दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
Written By Toshi Shah