देशभर में मौसम का मिज़ाज अभी शांत होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 12 घंटों के भीतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित करीब 11 राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत में भी तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा। मैदानों में दिन गर्म और रातें हल्की ठंडी हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में अभी भी ठंड और बर्फबारी का असर कायम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कुछ क्षेत्रों में बारिश या बादल छाने की संभावना है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (31.03.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 31, 2026
दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव में, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/anZ2dt52bA
Facebook : https://t.co/xvNYQiXEJC
For more information, visit Us : https://t.co/wV5bB4nhOG… pic.twitter.com/balzwk7lDU
जानिए दिल्ली के मौसम के हाल
दिल्ली में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप, तो कभी बादल और बारिश इस उतार-चढ़ाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिन भी ऐसे ही बदलाव भरे रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट लेगा।
उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम के हाल
यूपी में एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक बारिश हो सकती है। IMD ने मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बदायूं, संभल, बिजनौर, एटा और मैनपुरी समेत कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के कई इलाको में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास, नवादा, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश के साथ करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बारिश के संकेत
उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच में भारी वर्षा की चेतावनी है। यहां हवाओं की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हरियाणा में 1 से 2 अप्रैल के बीच में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि हिमाचल प्रदेश 3–4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वी भारत (झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम)
मौसम विभाग के अनुसार 1 और 6 अप्रैल को बिहार में मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं झारखंड और ओडिशा में 1 और 4 अप्रैल को 50–60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र में भी आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)
अगले 5 दिनों में यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक के तेज झोंकों की भी संभावना है।
पश्चिमी भारत
2 और 3 अप्रैल को गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली और 30–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं तटीय महाराष्ट्र में 1 से 3 अप्रैल के बीच बिजली गिरने का खतरा है, और 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में तेज आंधी की संभावना जताई गई है।
Written By Toshi Shah