महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। बता दें, उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आए है। इसी कड़ी में सांसद ओमराजे निंबालकर रविवार को सुबह पुणे से धाराशिव के लिए रवाना हो गए। उनकी इस यात्रा को लेकर जनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता आशंका में है कि ओमराजे के साथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता भी शामिल है।

धाराशिव के लिए रवाना हुए ओमराजे निंबालकर

सूत्रों के अनुसार, ओमराजे निंबालकर बड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच धाराशिव के लिए रवाना हुए। वहीं उनके काफिले में शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम को राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

6 सांसदों को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम की संभावना

ओमराजे निंबालकर ने कल CBI कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद कहा कि अब वो बागी सांसदों के गुट मैं जाएंगे या नहीं इसका फैसला अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से बात करके करेंगे। इसी बीच शिवसेना से अलग हुए 6 सांसदों को लेकर भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आने की संभावना जातई जा रही है।

अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं बागी सांसद

सूत्रों के मुताबिक, आज कल तक लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से इन 6 +सांसदों के स्वतंत्र समूह से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक किए जा सकते हैं। साथ ही अगले 2 से 3 दिनों के भीतर ये 6 सांसद अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना

कहा जा रहा है कि इस संभावित प्रेस वार्ता में उनके आगामी राजनीतिक रुख और संगठनात्मक स्थिति पर महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है।

अमित शाह ने शिवसेना (UBT) पर बोला हमला

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया। शाह ने आरोप लगाया कि उद्धव कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। शाह ने साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है।

'महाराष्ट्र में सिर्फ एक ही शिवसेना'

ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में संभावित टूट पर गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले लोगों को शिंदे नीत गुट का अलग से ज़िक्र करना पड़ता था । अब कोई गुट नहीं बचा है और सिर्फ़ एक ही शिवसेना है जिसके प्रमुख एकनाथ शिंदे हैं।

Written By: Geeta Sharma