आईपीएल 2026 का रोमांच में अब नया मोड़ आ गया है। 4 अप्रैल को इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला खेला गया। अब आज यानी 5 अप्रैल, रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दूसरे मैच में आरसीबी बनाम सीएसके के बीच खेला जाएगा।
SRH और LSG के बारे में
Sunrisers Hyderabad ने हाल ही में Kolkata Knight Riders को 65 रनों से हराकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया है। टीम ने अब तक दो मैचों में एक जीत हासिल की है। इस मुकाबले में Travis Head (46 रन) और Abhishek Sharma (48 रन) की तेज शुरुआत के साथ Heinrich Klaasen ने 52 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी ओर Lucknow Super Giants का प्रदर्शन कमजोर रहा है और Delhi Capitals के खिलाफ बल्लेबाजी फ्लॉप रही। Rishabh Pant, Nicholas Pooran और Aiden Markram उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। हालांकि Mohammed Shami ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के बीच 6 मैचों में लखनऊ 4-2 से आगे है। मैच Rajiv Gandhi International Cricket Stadium में होगा, जहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है।
RCB और CSk आमने-सामने
वहीं, दूसरा मैच आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार शुरुआत की। अब साउथर्न डर्बी में आरसीबी का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। बेंगलुरु की टीम जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, जबकि सीएसके अपनी पहली दो हार के बाद पटरी पर लौटना चाहेगी। महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण पहले दो हफ्तों के लिए बाहर हैं। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि धोनी की गैरमौजूदगी के बावजूद उनकी उपस्थिति टीम में महसूस होती रहेगी।
रोमांचक से भरा रहेगा मैच
आईपीएल 2026 में चेन्नई ने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और दूसरे में पंजाब किंग्स से हार का सामना किया। आरसीबी और सीएसके के बीच यह मुकाबला साउथर्न डर्बी कहलाता है। दोनों टीमों में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की कप्तानी में सीएसके मैदान में उतरेंगी। यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
Written By Toshi Shah