एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डकैत के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वह अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी। इसी बीच उन्होंने रणवीर सिंह के लिए अपनी खास भावनाएं जाहिर की हैं। मृणाल खुद को रणवीर की बड़ी फैन बताती हैं और उनकी हालिया फिल्म धुरंधर 2 की सफलता से बेहद खुश हैं। यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
मृणाल ने रणवीर को बताया लकी चार्म
हाल ही में एक पॉडकास्ट में मृणाल ने रणवीर को अपना “लकी चार्म” बताया, उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उनकी एंट्री में रणवीर का बड़ा हाथ है। मृणाल के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक हेयर ब्रांड के विज्ञापन में रणवीर के साथ काम किया था। जब वह विज्ञापन रिलीज हुआ, तभी फिल्ममेकर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। वह मानती हैं कि रणवीर ने उन्हें आगे बढ़ने में अप्रत्यक्ष रूप से काफी मदद की है और वह बेहद सकारात्मक इंसान हैं।
रणवीर के लिए एक्ट्रेस ने की कामना
रणवीर की फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी मृणाल ने खुलकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर 2’ में उनकी एक्टिंग सिर्फ सतही नहीं थी, बल्कि उसमें गहराई और कई परतें थीं। मृणाल ने यह भी कहा कि फिल्म देखते समय उन्हें रणवीर नहीं, बल्कि सिर्फ उनका किरदार “हमज़ा” नजर आया, उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कामना की कि रणवीर की हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो।
धुरंधर 2 की ये है कहानी
बताते चलें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि इसका पेड प्रीमियर एक दिन पहले हुआ था। फिल्म में आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंडरकवर मिशन पर जाता है, और इसके सीक्वल में उसके किरदार की बैकस्टोरी को विस्तार से दिखाया गया है।
Written By Toshi Shah