Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : ग्रहों की चाल आज एक बड़े मानसिक और आध्यात्मिक बदलाव का इशारा कर रही है। चंद्रदेव आज सिंह राशि में विराजमान होकर आपके आत्मविश्वास और खुशियों को बढ़ा रहे हैं। मेष राशि में सूर्यदेव अपनी पूरी ताकत के साथ आपकी जीवनशक्ति को निखार रहे हैं। वृषभ राशि के शुक्रदेव आपके सुख और वैभव में वृद्धि कर रहे हैं। हालांकि, मीन राशि में नीच और अस्त बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की मौजूदगी कुछ भ्रम और संचार में बाधाएं पैदा कर सकती है, जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके पांचवें भाव में होने से होगी, जो आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और कुछ नया रचने का उत्साह भरेंगे। आपके लग्न में बैठे सूर्यदेव आपकी जीवनशक्ति को बढ़ा रहे हैं, जिससे आप किसी भी काम को लीड करने के लिए तैयार रहेंगे। देखा जाए तो वृषभ राशि के शुक्रदेव आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिरता दे रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव यानी सुख स्थान को प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे आपका मन घर-परिवार की खुशियों में लगा रहेगा। आपकी अपनी राशि में बैठे शुक्रदेव आपके व्यक्तित्व को बहुत प्रभावशाली और शालीन बना रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। देखा जाए तो आज आपके राशि स्वामी बुधदेव मीन राशि में काफी कमजोर स्थिति में हैं, जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, आपकी अपनी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक ढाल की तरह काम कर रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठार रहेगा। आज सुबह चंद्रदेव आपके दूसरे भाव यानी धन भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान बचत और पारिवारिक सुख पर रहेगा। दसवें भाव के सूर्यदेव कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ा रहे हैं और सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता भरा रहेगा। विशेष रूप से आज चंद्रदेव आपकी अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी आज ज्यादा सोचेगे और प्रभावशाली महसूस करेंगे। आपके राशि स्वामी सूर्यदेव नौवें भाव में बैठकर सब ठीक करने का कोशिश करेगा। हालांकि, आठवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा कुछ छिपे हुए खर्चों और गुप्त चिंताओं की ओर इशारा कर रहा है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। सुबह के समय बारहवें भाव में चंद्रदेव के होने से आपका मन एकांत और शांति की तलाश में रहेगा। आपके राशि स्वामी बुधदेव सातवें भाव में सूर्य के साथ अस्त हैं, जिससे पार्टनरशिप और डील्स में दिक्कतें आ सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रूके सब काम पूरे होंगे। आज सिंह राशि के चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव को रोशन कर रहे हैं, जिससे नए दोस्तों और नेटवर्क से लाभ होने के योग हैं। मेष राशि के सूर्यदेव आपके सातवें भाव में हैं, जो आपकी पब्लिक डीलिंग में जान फूकेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शांति भरा रहेगा। नए दोस्त आपको अच्छा फील करा सकते है। वहीं, देखा जाए तो आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव यानी करियर स्थान में हैं, जो आपको कार्यक्षेत्र में एक चमकता सितारा बनाएंगे। आपके राशि स्वामी मंगलदेव पांचवें भाव में शनि और बुध के साथ हैं, जो आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ा रहे हैं लेकिन भ्रम भी पैदा कर सकते हैं। करियर के मामले में सीनियर्स आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे, जिससे प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठार रहेगा। आज चंद्रदेव आपके भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका मन कुछ नया सीखने और लंबी यात्राओं की ओर आकर्षित होगा। आपके राशि स्वामी बृहस्पतिदेव सातवें भाव में बैठकर पार्टनरशिप में मजबूती ला रहे हैं। हालांकि, चौथे भाव में ग्रहों का भारी दबाव घर में अशांति या माता के स्वास्थ्य की चिंता पैदा कर सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज नौकरी मिल सकती है। वहीं, आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपको रहस्यमयी चीजों और गुप्त चिंताओं की ओर ले जाएंगे। आपके राशि स्वामी शनिदेव तीसरे भाव में मंगल और बुध के साथ हैं, जो आपकी बातचीत में कड़वाहट या भाई-बहनों से विवाद पैदा कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। विशेष रूप से आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में हैं, जो आपके रिश्तों और पब्लिक इमेज को निखार रहे हैं। आपके राशि स्वामी शनिदेव दूसरे भाव में मंगल और बुध के साथ गोचर कर रहे हैं, जो धन और वाणी के मामले में कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में छोटी सी तकनीकी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है, इसलिए बहुत सतर्क रहें। करियर के मामले में टीम वर्क से आज आपको बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। वहीं, आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके लग्न में ग्रहों का बड़ा जमावड़ा लगा है। मंगल, शनि और नीच के बुध की युति आपके भीतर झुंझलाहट और मानसिक भ्रम पैदा कर सकती है। चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपसे अपने रूटीन और सेहत पर ध्यान देने की मांग करते हैं। करियर के मामले में प्रेशर काफी ज्यादा रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News  किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।   

Written By Toshi Shah